किलागेट से हजीरा तक मलबा साफ होते ही बनेगी सडक़
Nov 30 2022
ग्वालियर। किलागेट से हजीरा तक सडक़ चौड़ीकरण के लिए गत दिवस जिला प्रशासन और नगर निगम द्वारा चलाए गए बुलडोजर के बाद बुधवार सुबह से ही यहां चौड़ीकरण की हद में आने वाले भवन और दुकानों को लोग स्वयं ही तुड़वा रहे हैं। यहां के लोगों द्वारा स्वयं तुड़ाई शुरु किए जाने के बाद निगम ने लोगों को दो दिन की मोहलत दी है इसके बाद जिन लोगों ने हद में आने वाले भवनों को नहीं हटाया है उन्हें हटाने के लिए कार्रवाई की जाएगी। नगर निगम गुरूवार को फिर यहां मलबा हटाने का काम करेगा।
गत दिवस नगर निगम एवं प्रशासन की टीम ने सुबह 10.30 बजे से किलागेट से बुलड़ोजर चलाकर 68 दुकानें और मकानों को धराशायी कर दिया था। इसके बाद रात में यहां निगम ने मलबा हटाने का काम शुरु किया। बुधवार सुबह 10.30 बजे से नगर निगम की तीन जेसीबी और वाहन यहां मलवा हटाने के काम में लग गए हैं। गत दिवस की गई तोडफ़ोड़ के बाद किलागेट चौराहा से लेकर सेवानगर तक सडक़ पर मलबा बिखरा पड़ा है।
वहीं सेवानगर से किलागेट तक चौड़ीकरण की हद में आने वाले मंदिरों को यहां से विस्थापित किया जाएगा। यहां का मलबा साफ होते ही इन मंदिरों को शिफ्ट करने का कार्य किया जाएगा।
गत दिवस नगर निगम प्रशासन ने किलागेट से हजीरा तक के मार्ग में चिन्हित दो मकानों को जैसे ही तोड़ा उसका असर यह हुआ कि लोग खुद ही तुड़ाई में लग गए हैं। इस मार्ग पर आज सुबह यहां आधा दर्जन मकानों और दुकानों की तेजी से तुड़ाई जारी है। कुछ लोगों ने दुकानों को खाली करके छोड़ दिया है एक दुकानदार का कहना था कि हमने दुकान खाली कर दी है हम तुड़ाई नहीं करा सकते अब निगम चाहे तो इसे तोड़ दे।
नगर निगम द्वारा यहां मलबा हटाने के बाद सडक़ का निर्माण कार्य शुरु कर दिया जाएगा। किलागेट पर तोडफ़ोड़ के बाद सडक़ पर गिट्टी डाली जा चुकी है। वहीं सेवानगर तक नाली निर्माण का काम तेजी से चल रहा है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









