डबरा में व्यापारी से हुई लूट का खुलासा, पांच आरोपियों को किया गिरफ्तार, 7 लाख रुपए व बाइक बरामद
Nov 30 2022
ग्वालियर। डबरा में गल्ला व्यापारी से लूट का खुलासा कर पांच आरोपियों को पुलिस ने पकड़ लिया है। पकड़े ना जाएं इसके लिए बदमाशों ने लगातार सात दिन रैकी कर हर उस खामी को दूर किया, जिससे पकड़ में ना आए, लेकिन पुलिस अफसरों की मॉनीटरिंग और एक दर्जन से ज्यादा टीमों द्वारा लगातार पड़ताल के बाद बदमाशों की पहचान कर पांच आरोपी पकड़ लिया है। पकड़े गए बदमाशों से पुलिस ने लगभग सात लाख रुपए बरामद कर लिए हंै। वहीं शेष फरार आरोपियों की तलाश में क्राइम ब्रांच व डबरा थाना सहित आठ टीमें दबिश दे रही है।
वारदात की पड़ताल में पुलिस के हाथ लूट के तीन कनेक्शन मिले, जिससे पता चला कि पूरी घटना की योजना जेल में बनी और डबरा में लूट के लिए ग्वालियर के बदमाशों को हायर किया गया। लूट के माल का बंटवारा काम के हिसाब से हुआ और वारदात को अंजाम देने वाले बदमाशों को सात-सात लाख रुपए और एक को पांच, एक को तीन लाख व अन्य को दो-दो लाख दिए गए।
एसएसपी अमित सांघी ने बताया कि डबरा में गल्ला व्यापारी सेवकराम से हुई 35 लाख रुपए की लूट का खुलासा हो गया है और वारदात में शामिल करीब आधा दर्जन आरोपी पकड़े गए हैं। जबकि कुछ आरोपी फरार हंै। जिनकी तलाश में आठ टीमें जुटी हुई हैं। कारोबारी से लूट की योजना बनाने वाले आरोपी तथा मददगार पुलिस के हाथ लग गए हंै। जबकि वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों की तलाश में टीमें लगी हुई हंै।
लूट की योजना बनाने, रैकी करने और वारदात को अंजाम देने वाले सभी आरोपी ग्वालियर के हैं और वारदात को अंजाम गोला का मंदिर थाना क्षेत्र के जड़ेरूआ इलाके में रहने वाले बदमाशों ने अंजाम दिया था। संतोष और हरिओम ने वारदात का तानाबाना बुना और पुष्पेन्द्र ने रैकी की थी तो अनिल रावत ने पूरी प्लानिंग की थी। वहीं विजय ने लूट के लिए आने वाले बदमाशों के रुकवाने सहित अन्य सामान जुटाया था। इसके अलावा लूट के लिए बाइक डीडी नगर से बाइक चोरी की थी।
बदमाशों को पता था कि सेवक राम बैंक से एक करोड़ रुपए निकालने वाला था और वह लगातार उसे वॉच कर रहे थे। घटना से एक दिन पहले भी कारोबारी ने सत्तर लाख रुपए बैंक से निकाले थे, लेकिन नोट बड़े होने के कारण बैग कम भरा था, इसलिए उस दिन घटना टल गई थी। जबकि अगले ही दिन कारोबारी ने 35 लाख रुपए निकाले थे, जो कि सौ-सौ के नोट के कारण बैग काफी फूला हुआ था और बदमाशों ने उन्हें टारगेट कर लिया।
इस तरह आए पकड़ में
सबसे पहली सफलता पुलिस को डबरा में पुष्पेन्द्र के रूप में लगी और उसके बाद एक आरोपी को चित्रकूट से पकड़ा तो दो को दिल्ली से लौटते वक्त स्टेशन पर ही दबोच लिया। पकड़े गए बदमाशों से पूछताछ में पिछोर, डबरा तथा देहात की कुछ लूट की घटनाओं का खुलासा हो सकता है। सूत्रों की माने तो कुछ घटनाओं का खुलासा हो गया है।
पूरे ऑपरेशन को एसएसपी अमित सांघी ने लीड किया और मामले की जांच के लिए एसएसपी क्राइम राजेश डंडोतिया, मृगांखी डेका, जयराज कुबेर, सीएसपी ऋषिकेश मीणा, शियाज केएम, रवि भदौरिया, रत्नेश तोमर के साथ ही एसडीओपी विवेक शर्मा, टीआई क्राइम ब्रांच दामोदर गुप्ता, टीआई डबरा विनायक शुक्ला व क्राइम ब्रांच की सात टीमेें जुटी हंै।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









