शेर के शावकों का सर्दियों में रखें विशेष ख्याल: निगमायुक्त कन्याल .गांधी प्राणी उद्यान में बब्बर शेर (लॉयन) के शिशुओं का प्रदर्शन

Nov 30 2022

ग्वालियर 30 नवम्बर- चिडियाघर में बडी प्रजातियों के वन्य प्राणियों का प्रजनन अच्छा संकेत हैं तथा चिडियाघर प्रबंधन निरंतर सक्रियता वन्य प्राणियों की देखरेख करें और शेर के शावकों का सर्दियों में विशेष ख्याल रखें। उक्ताशय के निर्देश नगर निगम आयुक्त  किशोर कन्याल ने आज बुधवार को चिडियाघर में शेर के शावकों को सैलानियों को देखने के लिए खोले जाने के दौरान व्यक्त किए। इस अवसर पर अपर आयुक्त  अतेन्द्र.गुर्जर, उपायुक्त डाॅ प्रदीप श्रीवास्तव, नोडल अधिकारी डाॅ उपेन्द्र यादव एवं जू क्यूरेटर  गौरव परिहार सहित बडी संख्या में स्कूली बच्चे एवं सैलानी उपस्थित रहे   उल्लेखनीय है कि गांधी प्राणी उद्यान (चिड़ियाघर), ग्वालियर में बब्बर शेर (लॉयन) मादा परी द्वारा  30.10.2022 की मध्य रात्री को 3 शावकों को जन्म दिया गया है मादा परी एवं नर जय के द्वारा द्वितीय बार शावकों को जन्म दिया गया है। यहां यह उल्लेखनीय है कि गांधी प्राणी उद्यान में वर्ष 2012 में नंदनवन जू रायपुर से लॉयन नर (जय) को एवं मादा परी को कानन पेण्डारी जू. विलासपुर से ग्वालियर चिडियाघर लाया गया था। गांधी प्राणी उद्यान में बब्बर शेर (लॉयन) के परिवार में वर्ष 2020 में भी मादा परी द्वारा 03 शावकों को जन्म दिया गया था जिनमें 02 नर (इंतजार, अर्जुन) व 01 मादा जिसका नाम तमन्ना है एवं इसके साथ ही 30 अक्टूबर 2022 को द्वितीय बार तीन शिशुओं को जन्म दिया गया  चिड़ियाघर प्रबंधन द्वारा उक्त तीनों नवजात शिशुओं की देखभाल हेतु विशेष सावधानी बरती गई। वर्तमान में तीनों शावक स्वस्थ्य हैं एवं आईसोलेशन की अवधि भी लगभग पूर्ण हो चुकी है। इसको दृष्टिगत रखते हुऐ आज दिनांक 30 नवंबर 2022 को निगमायुक्त श्री किशोर कन्याल के समक्ष उक्त तीनों शावकों को सैलानीयों हेतु खोला गया है। प्रतिदिन शावकों को देखने का समय दोपहर 12 से 02 बजे तक निर्धारित किया गया है