श्रीलंका में कराटें प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतकर लौटी कु. निहारिका कौरव का महापौर डाॅ. सिकरवार ने किया रेलवे स्टेशन पर स्वागत

Nov 30 2022

ग्वालियर 30 नवम्बर  श्रीलंका में आयोजित सीनियर वर्ग कराटें प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतकर अपने गृह जिले ग्वालियर लौटी कु. निहारिका कौरव का रेलवे स्टेशन पर महापौर डाॅ. शोभा सतीश सिंह सिकरवार ने पुष्पगुक्ष भेंट कर स्वागत किया। इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि श्री कृष्णराव दीक्षित, पार्षद श्रीमती कमलेश बलवीर तोमर सहित बडी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित रहेकु. निहारिका कौरव का स्वागत करते हुए महापौर डाॅ. सिकरवार ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए शुभकामनायें दी। ज्ञात हो कि कु. निहारिका कौरव ने इससे पहले अमेरिका, इंडोनेशिया, अस्टेªलिया, इंगलेंड साहित पांच देशों में आयोजित करांटे प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतकर देश, प्रदेश व शहर के साथ ही अपने परिवार का नाम रोशन किया है। कु. निहारिका वर्तमान में गोले का मंदिर क्षेत्र मंे निवासरत है