निगमायुक्त ने की सम्पत्तिकर वसूली की समीक्षा, वसूली में लापरवाही करने वाले कर संग्रहकों को दिये हटाने के निर्देश
Nov 30 2022
ग्वालियर 30 नवम्बर नगर निगम आयुक्त किशोर कन्याल ने आज सम्पत्तिकर वसूली की वार्ड वार समीक्षा करते हुए सभी कर संग्रहकों एवं वसूली प्रभारियों को निर्देश दिये कि प्रतिदिन लक्ष्य बनाकर कम से कम 1 करोड़ 60 लाख रूपये की सम्पत्तिकर की वसूली करनी है। तभी हम निर्धारित लक्ष्य 242 करोड़ रूपये को पूर्ण कर पायेगें। वार्ड में नियमित वसूली न करने पर एवं पिछले वर्ष के मुकाबले अभी तक बहुत कम वसूली करने वाले टीसीओं के खिलाफ कडी कार्रवाई करने के निर्देश दियेबालभवन स्थित सभागार में आयोजित सम्पत्तिकर वसूली की समीक्षा बैठक में अपर आयुक्त आर के श्रीवास्तव, उपायुक्त श्री एपीएस भदौरिया सहित सभी सहायक सम्पत्तिकर अधिकारी, कर संग्रहक एवं वसूली प्रभारी उपस्थित रहे। निगमायुक्त कन्याल ने वार्ड वार समीक्षा की। जिसमें पिछले वर्ष वर्तमान समय तक की गई वसूली से भी अभी पीछे चलने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए, सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये कि यदि एक सप्ताह में स्थिति ठीक नहीं हुई तो संबंधित को वहां से हटायें और जो अच्छा कार्य करे उसे फील्ड में पदस्थ करें। बैठक में विधानसभा वार सम्पत्तिकर वसूली लक्ष्य की भी समीक्षा की गई तथा सभी संबंधित अधिकारियों से लक्ष्य के अनुरूप वसूली करने के लिये वार्ड वार सम्पत्तिकर शिविर आयोजित करने एवं वसूली के लिये येाजना बनाकर कार्य करने के निर्देश दिये
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









