विद्युत सहायक लाइनमैन के दुखद निधन पर प्रभारी मंत्री, महापौर एवं निगम आयुक्त ने किया शोक व्यक्त

Nov 29 2022

ग्वालियर। नगर निगम के विद्युत विभाग के सहायक लाइनमैन  लाल सिंह का कार्य के दौरान दुखद निधन होने पर जिले के प्रभारी मंत्री  तुलसीराम सिलावट, महापौर डॉ सतीश सिंह सिकरवार एवं नगर निगम आयुक्त  किशोर कन्याल ने शोक व्यक्त करते हुए ,पीड़ित परिवार को हर संभव मदद का आश्वासन दिया।जिले के प्रभारी मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने सहायक लाइनमैन श्री लाल सिंह के दुखद निधन की सूचना मिलने पर संबंधित अधिकारियों से बात की तथा उन्हें निर्देश दिए कि पीड़ित परिवार के साथ पूरी मध्य प्रदेश सरकार है और उन्हें हर संभव मदद प्रदान की जाएमहापौर डॉक्टर शोभा सतीश सिंह सिकरवार ने पीड़ित परिवार के प्रति शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि पूरा निगम परिवार पीड़ित परिजनों के साथ है और हम हर संभव मदद मृतक कर्मचारी के परिजनों की करने के लिए संकल्पित हैनगर निगम आयुक्त श्री किशोर कन्याल ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि नगर निगम मृतक कर्मचारी के परिजनों की हर संभव मदद के लिए तैयार हैज्ञात हो कि सहायक लाइनमैन श्री लाल सिंह विनियमित कर्मचारी के रूप में नगर निगम के विद्युत विभाग में पदस्थ थे