अपर आयुक्त ने सुनी आमजनों की समस्यायें

Nov 29 2022

 

ग्वालियर  29 नवम्बर   आमजनों की विभिन्न मूलभूत सुविधाओं से संबंधित समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए जनसुनवाई के तहत आज नगर निगम ग्वालियर में अपर आयुक्त  आरके श्रीवास्तव ने आमजनों की समस्याएं सुनी तथा उनके निराकरण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए  सिटीसेंटर स्थित निगम मुख्यालय में आयोजित जनसुनवाई के दौरान वार्ड 26 के  रज्जनलाल सेजवार एमएच रोड तिकोनिया मुरार ने भगत सिंह मार्के मंे अपने चबूतरे से अवैध कब्जा हटाये जाने के संबंध में, वार्ड 21 के पार्षद  ब्रजेश श्रीवास ने मुरार श्मशान के पास २ाासकीय नाले पर अवैध रूप से अतिक्रमण कर पानी निकासी को बंद किये जाने के संबंध में, वार्ड 64 शंकर पुर के निवासियों ने भूमाफिया द्वारा पुनः सार्वजनिक रास्ते पर अतिक्रमण कर निर्माण रोके जाने के संबंध सहित शहर के विभिन्न क्षेत्रों के नागरिकों द्वारा मुलभूत सुविधाओं के संबंधित विभिन्न आवेदन दिए गए जिनके निराकरण के लिए अपर आयुक्त  आरके गुप्ता ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए गए। जनसुनवाई में पेयजल, अतिक्रमण, सफाई, विद्युत, आवास, सीवर सफाई आदि से संबंधित लगभग 22 आवेेदन प्राप्त हुए, जिनके निराकरण के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश अपर आयुक्त ने दिए। जनसुनवाई के दौरान विभागाधिकारी उपस्थित रहे