वार्ड 61 से 66 तक के पार्षदों को दी अमृत योजना फेस-2 के तहत किये जाने वाले कार्यों की जानकारी

Nov 29 2022

ग्वालियर  बाल भवन के टीएलसी में  अमृत योजना जल प्रदाय फेस 2 के तहत किये जाने वाले सर्वे कार्य का प्रंजेटेशन एवं जानकारी संबंधित कंसलटेंट रूद्राभिषेक के इंजीनियर द्वारा सभी पार्षदगणों को प्रदान की गई। इस दौरान अधीक्षण यंत्री पीएचई श्री आरएलएस मौर्य द्वारा संबधित कंसलटेंट को निर्देश दिये गए कि पायलेट प्रोजेक्ट के रूप में सात दिवस के रूप में वार्ड क्रमां 61 की प्रत्येक गली, मौहल्ले का सर्वे कर सर्वे रिपोर्ट प्रस्तुत करेंबैठक की अध्यक्षता पीएचई विभाग की प्रभारी सदस्य श्रीमती आशा सुरेन्द्र चैहान, श्री नाथू राम ठेकेदार, श्रीमती गौरा अशोक सिंह, श्री मनोज सिंह यादव, श्रीमती गीता भूपेन्द्र सिंह कुशवाह, सहित अपर आयुक्त श्री आरके श्रीवास्तव, अधीक्षण यंत्री श्री आरएलएस मौर्य, कार्यपालन यंत्री श्री जागेश श्रीवास्तव सहित अमृत योजना के ठेकेदार श्री पीयूष शर्मा एवं संबंधित कंसलटेंट के इंजीनियर श्री जीके गुप्ता सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहेबैठक में कंसलटेंट कंपनी के इंजीनियर श्री गुप्ता द्वारा प्रजेंटेशन के माध्यम से बताया गया कि किस प्रकार से ग्रामीण क्षेत्र के 6 वार्डों में सर्वे कर लाइनें डाली जाएंगी तथा सभी वार्डों में डोर टू डोर भ्रमण कर सर्वे किया जाएगा। प्रथम चरण में वार्ड 61 में पायलेट के तौर पर सात दिवस में सर्वे किया जाएगा। इसके उपरांत सभी वार्डों मंे विस्तृत सर्वे किया जाएगा