वीर सावरकर सरोवर अगले 10 दिन सफाई और रखरखाव के चलते रहेगा बंद…स्मार्ट सिटी सीईओ श्रीमती माथुर ने निरीक्षण कर पानी सफाई का स्थायी हल निकालने सहित रखरखाव संबंधित कार्यो के लिए दिए जरूरी दिशा निर्देशखेलो इंडिया के आयोजन से पहले निर्धारित समय सीमा में आमखो व राजपायगा रोड के निर्माण कार्य को भी पूर्ण करने के दिये दिशा निर्देश
Nov 29 2022
ग्वालियर 29-नवंबर 2022 / वीर सावरकर सरोवर(कटोरा ताल) के गंदे पानी की समस्या का स्थायी रूप से हल निकालने के साथ स्मार्ट सिटी के तहत बनाई जा रही राजपायगा व आमखो रोड की प्रगतिरिपोर्ट जानने के उद्देश्य से आज मंगलवार को स्मार्ट सिटी सीईओ श्रीमती नीतू माथुर ने कार्यस्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान संबंधित निर्माण एजेंसी के अधिकारी उपस्थित थेस्मार्ट सिटी सीईओ श्रीमती नीतू माथुर ने कटोराताल के निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि कटोरा ताल के गंदे पानी को निकालकर साफ पानी भरने के साथ अन्य मरम्मत कार्य को अगले 10 दिन में पूर्ण कर लें ताकि म्यूजिकल फाउंटेन दुबारा शुरू हो सके उन्होंने बार बार पानी के गंदे होने की समस्या का भी स्थायी निदान करने के लिए जरूरी कार्यो को प्राथमिकता में लेकर करने के जरूरी दिशा निर्देश अधिकारियों को दिए श्रीमती माथुर ने जानकारी देते हुए बताया कि कटोराताल में सेंट फ़िल्टर प्लांट सहित कटोरा ताल के लिए विद्युत आपूर्ती के लिए अलग से ट्रांसफर स्टेशन लगाने के आदेश जारी कर दिए गए है। वही उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि पानी साफ करने के लिए क्लोरीन प्लांट का पूरा सेटअप भी कटोराताल पर जल्द ही लगा दिया जाएगा। श्रीमती माथुर ने बताया कि पानी को स्थायी रूप से साफ रखने के लिए विषय विषज्ञयो की भी राय ली जा रही है ताकि भविष्य में किसी भी तरह से पानी के गंदे होने की समस्या न होनिरीक्षण के दौरान सीईओ श्रीमती माथुर ने राजपायगा व आमखो रोड पर चल रहे स्मार्ट रोड के कार्य का भी मुआयना किया और यहां चल रहे कार्य पर संतुष्टि जाहिर करते हुए संबंधित निर्माण एजेंसी के अधिकारियों को तय समय मे निर्धारित कार्य को गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के दिशा निर्देश दिए। श्रीमती माथुर ने जानकारी देते हुए बताया कि खेलो इंडिया के आयोजन को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन के अनुसार तय समय सीमा में निर्माण कार्य तेज गति से दिन रात प्रगतिरत है उन्होंने विस्वास दिलाया कि आयोजन से पहले इन रोड के निर्धारित कार्य को पूर्ण कर लिया जाएगा
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









