पुलिस लाइन में चिकित्सा शिविर आयोजित
Nov 27 2022
ग्वालियर। भारत विकास परिषद की ऋषि गालव शाखा द्वारा पुलिस लाइन में आयोजित चिकित्सा शिविर में 250 पुलिस जवानों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। शिविर में उपस्थित बीज निगम के अध्यक्ष मुन्नालाल गोयल ने कहा कि पुलिस जवान अपनी ड्यूटी में इतने व्यस्त रहते हैं कि वे अपने स्वास्थ्य के प्रति लापरवाह हो जाते हैं। इसलिए पुलिस जवानों की नियमित स्वास्थ्य जांच के लिए इसी तरह के शिविर आयोजित किए जाना जरुरी है। जिससे अगर किसी को कोई तकलीफ है तो उसका समय से इलाज हो सके। सुरक्षा में लगे जवानों के स्वास्थ्य की सुरक्षा बहुत जरुरी है।
इस अवसर पर भारत विकास परिषद के पदाधिकारी, आईएमए की पूर्व अध्यक्ष डॉ प्रियंवदा भसीन भी मंच पर उपस्थित थीं। उन्होंने कहा कि उनका यह निरंतर प्रयास रहा है कि पुलिस जवानों के स्वास्थ्य की जांच के लिए कार्यक्रम आयोजित हों, उन्होंने कहा कि आईएमए इस प्रकार के शिविर आयोजित करता रहा है और आगे भी करता रहेगा। मंच पर आरआई रंजीत सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
शिविर में पुलिस जवानों की जांच के लिए ह्दय रोग विशेषज्ञ, अस्थिरोग्य विशेषज्ञ, दंत रोग विशेषज्ञ सहित विभिन्न विषयों के विशेषज्ञ उपस्थित थे। सभी ने पुलिस जवानों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें उचित परामर्श दिया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









