कैंसर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया
Nov 27 2022
ग्वालियर। कैंसर एंड रिसर्च इंस्टिट्यूट द्वारा चलाये कैंसर जागरूकता अभियान कोर्डिनेटिंग कैंसर केयर के अंतगर्त शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय, जिला मुरार में जेसीआई ग्वालियर स्वयमेव मृगेंद्रता की टीम द्वारा अवेयरनेस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्कूल प्रशासन और श्रीमती संगीता मल्होत्रा के मार्गदर्शन में कैंसर जागरूकता पर पोस्टर एवं स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विजेता छात्र-छात्राओं को कार्यक्रम के दौरान पुरुस्कार वितरित किये गये।
कार्यक्रम में बालिकाओं ने नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से समाज में मदिरा के सेवन से उत्पन्न होने वाली शारीरिक एवं सामाजिक समस्याओ को दर्शाया। कार्यक्रम में उपस्थित कैंसर अस्पताल की टीम से डॉ अर्चना श्रीवास्तव, डॉ रजनी अग्रवाल, डॉ गुंजन श्रीवास्तव, डॉ नैंसी लाल, डॉ चंचल गर्ग के द्वारा कैंसर के कारण, फैलने वाले बीमारी के लक्षण और कैंसर जैसी बीमारी से मुक्त होने के उपाय बताये। अनुपम तिवारी द्वारा बच्चों को समाज में उनके महत्वपूर्ण स्थान को लेकर प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम में स्कूल के सभी शिक्षकगण, कमल सिंह, श्रीमती अंजलि बत्रा आदि सभी सम्मिलित हुए।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









