जाप्यनुष्ठान के लिए निकाली भव्य मंगल कलश शोभायात्रा, गूँजेगे मंत्रो के जाप्य

Nov 26 2022

ग्वालियर। श्रमण संस्कृति परमार्थ संस्थान ग्रेटर ग्वालियर के तत्वावधान में 26 नवंबर से 31 दिसंबर तक 35 दिवसीय अखंड पंच परमेष्ठी जाप्यानुष्ठान का भव्य आयोजन दानाओली स्थित दिग.जैन वरैया पार्श्वनाथ मंदिर जैन भवन में होगा। जिसका शुभारंभ शनिवार को दानाओली स्थित पार्श्वनाथ जैन मंदिर से गाजेबाजे के साथ भव्य मंगल कलश शोभायात्रा निकालकर किया गया। 
जैन समाज के प्रवक्ता सचिन जैन ने बताया कि 35 दिवसीय अखंड पंच परमेष्ठी जाप्यनुष्ठान के लिए 35 मंगल कलशों को महिलाओ ने सिर पर रखकर पंचरंगी साडिय़ों में गाजेबाजे के साथ दानाओली जैन मंदिर से घटयात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में महिलाएं मंगल गीत गाने के साथ ढ़ोलतासे की भक्ति धुन पर गरबा नृत्य करती हुई चल रही थी। यहाँ मंगल कलश शोभायात्रा दाना ओली से शुरू होकर, मोर बाजार, महाराज बाडा, सराफा बाजार, नई सडक़ से होती हुई वापस कार्यक्रम स्थल पार्श्वनाथ वरैया जैन मंदिर दाना ओली पहुँची। 
5100000 जाप्यनुष्ठान के संकल्प के साथ आयोजित होगा
जैन समाज के प्रवक्ता सचिन जैन ने बताया कि 27 नवंबर से 31 दिसंबर तक सूर्योदय से सूर्यस्त तक शुद्ध वस्त्रों में महिलाएं पुरुष एवं बच्चे बैठकर पंच परमेष्ठी जाप्य माला फेरकर दी जाएंगी। शाम 06 बजे से प्रतिदिन संगीतमय 1 घंटे का णमोकार महामंत्र पाठ के साथ दीपअर्चना व आरती होगी।