कपड़े के थैले बाटकर बच्चों को दिलाई पॉलिथीन मुक्त ग्वालियर हेतु शपथ
Nov 26 2022
ग्वालियर। भारत विकास परिषद शाखा विवेकानंद ने कपड़े के थैले बांटकर बच्चों को दिलाई पॉलिथीन मुक्त ग्वालियर हेतु शपथ
भारत विकास परिषद शाखा विवेकानंद द्वारा मुरार शासकीय उच्चतर विद्यालय 2 मैं पर्यावरण सचेतक अभियान समिति की प्रेरणा से आयोजित कार्यक्रम में बच्चों को कपड़े के थैले बांटकर उनका उपयोग करने हेतु एवं ग्वालियर को पॉलिथीन मुक्त कराने हेतु शपथ दिलाई गई इस अवसर पर मुख्य अतिथि डा अमिता शर्मा सीनियर साइंटिस्ट ने पौधों को संरक्षित करने के उपाय बताएं। विशेष आमंत्रित डा अनुराधा गोयल द्वारा प्लांट फिजियोलॉजी एवं पर्यावरण के विषय में उपस्थित समूह को जानकारी दी गई। डा रश्मि बाजपेई के द्वारा बच्चों को हॉर्टिकल्चर विषय में जानकारी दी गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे गिरिराज दानी ने पर्यावरण स्वच्छता अभियान समिति के द्वारा इको ब्रिक बनाने के बारे में विस्तार से बताया गय।
श्रीमती मेघना सिंघल भारत विकास परिषद पर्यावरण संरक्षण हेतु परिषद के द्वारा किए गए कार्यों के बारे में विस्तार से बताया गया। प्राचार्या, शा उ मां द्वारा इस अवसर पर स्कूल को पॉलिथीन मुक्त घोषित करने की शपथ ली गई। कार्यक्रम संयोजक संदीप अग्रवाल के द्वारा अतिथियों का पुष्प हार से स्वागत किया गया। सतीश कुमार जैन के द्वारा अतिथियों का स्वागत परिचय दिया गया एवं हार्दिक स्वागत किया गया। अंकुर गोयल अतिथियों का धन्यवाद प्रस्ताव प्रेषित किया। डा. गुंजन सिंघल के द्वारा कार्यक्रम का संचालन किया। इस अवसर पर डीके गोयल, सुभाष गुप्ता एवं स्कूल के शिक्षकगण एवं वरिष्ठ नागरिक मौजूद रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









