कावेरी वेलफेयर फाउण्डेशन द्वारा संवाद कार्यक्रम का आयोजन

Nov 26 2022

ग्वालियर। कावेरी वेलफेयर फाउण्डेशन द्वारा शनिवार को पारस बिहार कालोनी, झांसी रोड स्थित झुग्गी बस्ती के छोटे छोटे बच्चों के बीच एक संवाद कार्यक्रम का आयोजन ओपी दीक्षित के सानिध्य में किया गया। इस अवसर पर संस्था द्वारा बच्चों को स्टेशनरी सामग्री एवं स्वल्पाहार वितरण किया गया। इस अवसर पर संस्था अध्यक्षा श्रीमती हेमलता राव, कोषाध्यक्ष सुश्री कंचन, कार्यक्रम संयोजक ऋषि जैन, कार्यक्रम उप संयोजक हैरी उपस्थित थे। ओपी दीक्षित नगर के विभिन्न क्षेत्रों में झुग्गी बस्ती में निवास करने वाले गरीब बच्चों को नि:शुल्क शिक्षा प्रदान करते हैं।