अंतरराष्ट्रीय व्यस्क दिवस पर संगोष्ठी का आयोजन
Nov 25 2022
ग्वालियर। फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया की ग्वालियर शाखा द्वारा शुक्रवार को अंतर्राष्ट्रीय व्यस्क दिवस पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ केके दीक्षित उपस्थित थे। उन्होंने अपने उद्बोधन में सभी को बताया की व्यस्क डे क्या है। तथा वयस्क होने पर क्या क्या फायदे मिलते है इस पर विस्तार पूर्वक चर्चा की। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ वीणा प्रधान ने की साथ ही उन्होंने सभी को महिला स्वास्थ्य एवं मधुमेह डायबिटिक पखवाड़े के अंतर्गत मधुमेह जैसे घातक बीमारी से बचने एवं उसके हानि बताए। कार्यक्रम में विशेष अतिथि श्रीमती नीलम दीक्षित उपस्थित थी। उन्होंने युवाओं को बताया की मतदान क्या है एवं मतदान कैसे करते है। एवं इसके क्या क्या अधिकार है।इस पर चर्चा की।
कार्यक्रम में अच्छेंद्र सिंह कुशवाह उपस्थित थे। उन्होंने अपने उद्बोधन में सभी को युवा स्वास्थ्य एवं युवा अधिकारों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की। कार्यक्रम में कुल 55 युवाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम के अंत में संस्था की ओर से पंकज अग्रवाल द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









