फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर संपन्न
Nov 25 2022
ग्वालियर। फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया की ग्वालियर शाखा द्वारा शुक्रवार को ग्रासिम इंडस्ट्रीज विक्रम वूलन मालनपुर के सहयोग से ग्राम सिंघवारी में प्राथमिक विद्यालय पर ग्रामीण नागरिकों के लिए एक निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में ग्रासिम इंडस्ट्रीज विक्रम वूलन मालनपुर की ओर से एचआर मैनेजर शरद हुरकत उपस्थित थे। उन्होंने अपने उद्बोधन में सभी को स्वास्थ्य के प्रति सजक रहने एवं कंपनी से को ग्रामीण नागरिकों को सुविधाएं दी जा रही है उस पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत सदस्य श्रीमती संजू जाटव ने की उन्होंने सभी को बताया की किस ग्रामीण नागरिकों को अपनी देख रेख करनी चाहिए एवं उन्होंने सभी महिलाओं से हर कदम आगे बढ़ाने की अपील भी की।
कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में संस्था की शाखा प्रबंधक श्रीमती नीलम दीक्षित उपस्थित थी। उन्होंने अपने उद्बोधन में सभी महिलाओं को सुरक्षित गर्भपात विषय एवं अन्य बीमारियों से बचाव पर जानकारी दी। साथ ही उन्होंने कानून पक्ष पर भी चर्चा की।
कार्यक्रम में ग्रासिम इंडस्ट्रीज विक्रम वूलन कलकता के विजय मिश्रा उपस्थित थे उन्होंने अपने उद्बोधन में सभी को व्यक्तिगत विकास पर जानकारी दी। कार्यक्रम में अच्छेंद्र सिंह कुशवाह उपस्थित थे। उन्होंने सभी को नवीन गतिविधियों एवं युवा स्वास्थ्य पर जानकारी दी।
कार्यक्रम में डॉ पीयूष गौड़ सामान्य रोग विशेषज्ञ किशोर साक्य लैब टेक्नीशियन देव प्रकाश समोलिया द्वारा सभी लोगों ग्रामीण नागरिकों का स्वास्थ्य परिक्षण कर उन्हे उचित परामर्श दिया।
कार्यक्रम में विशेष गूंज मीडिया गूंज की संचालिका श्रीमती कृति सिंह उपस्थित थी। उन्होंने सभी को टीवी जैसी घातक बीमारियों से बचाव पर जानकारी दी। साथ ही उन्होंने बताया साथ ही उन्होंने बताया टीवी हारेगा देश जीतेगा टीवी मुक्त अभियान के अंतर्गत। शिविर के माध्यम से 240 लोगों को लाभान्वित किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में श्रीमती गीता सूर्यवंशी, प्रिया सिंधे, स्तुति सिंह, श्रीमती कुशमा, कविता रेखा व संस्था के पैरामेडिकल छात्रों आदि की मुख्य भूमिका रही।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









