पर्यटन स्थल पर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर जेसी मिल कन्या स्कूल में कार्यक्रम अयोजित

Nov 25 2022

ग्वालियर। पर्यटन स्थलों पर महिलाओं की सुरक्षा के उद्देश्य से मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड द्वारा संचालित परियोजना के तहत शासकीय जेसी मिल विद्यालय परिसर में रागिनी फाउंडेशन द्वारा उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर स्कूल की बालिकाओं को महिला उत्पीडऩ से बचने से संबंधित जानकारी देकर उन्हें जागरूक किया गया। यह कार्यक्रम महिला सशक्तिकरण, सुरक्षा, अधिकार और समाज में उनके सम्माननीय स्थान पर केन्द्रित रहा। 
रागिनी फाउंडेशन के जिला समन्वयक सना उल्ला ने बताया कि कार्यक्रम में एडवोकेट सुरभि गोयल और एडवोकेट समरीन खान ने डोमेस्टिक वायलेंस एवं महिला सुरक्षा संबंधी जानकारियॉ छात्राओं के साथ साझा कीं। साथ ही ताइक्वांडो सचिव श्री अक्षय कैन ने छात्राओं को आत्मरक्षा संबंधी जानकारियां दीं।
इस अवसर पर जेसी मिल के प्राचार्य आरसी गुप्ता एवं अध्यापकगण श्याम, श्रीमती मीना तिवारी, श्रीमती पुष्पा जादौन, श्रीमती सुनीता लांबा, श्रीमती पूनम राजपूत, श्रीमती तृप्ति गौर, श्रीमती सिंपी राय, श्रीमती मनीषा पुष्पा, श्रीमती निशा खान, श्रीमती अंजना अग्रवाल, श्रीमती पूजा गुप्ता व महिला संघ की पदाधिकारियों के अलावा लगभग 130 छात्राएं उपस्थित रहीं।