ख्वाजा खानून के उर्स में हुई औरतों की मीलाद

Nov 25 2022

ग्वालियर। ख्वाजा खानून के उर्स में औरतों की मिलाद हुई। दरगाह के नायब सज्जादानशीन डॉ. ऐजाज खानूनी ने बताया कि इस मौके पर पूर्व सांसद माया सिंह विशेष रूप से उपस्थिति रहीं। दरगाह की ओर से औरतों के लिए विशेष आयोजन रखने की तारीफ़ की। उन्होंने कहा कि मां-बच्चे की पहली गुरु होती है। उनके द्वारा ही बच्चों को संस्कारवान बनाया जा सकता है। मीलाद शरीफ में खालिदा परवीन ने अपनी पूरी टीम के साथ मीलाद पेश की। सज्जादानशीन महजरत ख़्वाजा राशिद खानूनी ने विशेष दुआ की।