इमरतीदेवी ने डबरा टीआई पर लगाए गंभीर आरोप, वीडियो हुआ वायरल
Nov 25 2022
ग्वालियर। डबरा सहित ग्वालियर जिले में हो रही वारदतों को लेकर पूर्व मंत्री इमरती देवी काफी गुस्से में नजर आ रही हैं। इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में तो उन्होंने गंभीर आरोप लगाते हुए डबरा टीआई को लुटेरा तक कह दिया। इन दिनों यह वीडियो इंटरनेट मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। हालांकि वायरल वीडियो में उन्होंने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह का बचाव किया है, लेकिन स्थानीय बड़े नेताओं पर निशाना भी साधा है। इस वजह से उनके इस बयान की काफी चर्चा हो रही है।
उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों डबरा में एक व्यापारी से 35 लाख की लूट हो गई थी और लूट करने वाले लुटेरे अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर है। इसी तरह डबरा में ही एक जैन समाज के व्यापारी के गोदाम से माल चोरी चला गया है। इमरती देवी के मुताबिक व्यापारी ने स्वयं चोरों का पता लगा लिया और एक को पकड़ लिया। लेकिन पुलिस हाथ पर हाथ रखे हुए बैठी है। पुलिस ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है। इमरती देवी के मुताबिक बदमाशों को पुलिस व कुछ नेताओं ने संरक्षण दे रखा है। व्यापारी का माल वापस आ जाने दो, इसके बाद वे सभी बदमाशों के नाम का खुलासा कर देंगी।
वीडियो में इमरती देवी ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह तो हर जगह रहकर अपराध नहीं रोकेंगे। वे तो अपराधों को रोक रहे हैं। इंदौर में एक टीआई पर कार्रवाई भी की है। लेकिन कुछ नेता हैं जो इन अपराधों को कम नहीं होने देना चाहते। इस वजह से ग्वालियर सहित डबरा में चोर लुटेरे सक्रिय हैं।
इमरती देवी अपने बयानों को लेकर काफी चर्चा में रहती हैं। उनके वीडियो अक्सर वायरल होते रहते हैं। जिस तरह से ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर अपनी कार्यशैली को लेकर चर्चा में रहते हैं, वैसे ही इमरती देवी अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहती है। खासबात यह है कि दोनों ही नेता केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थक हैं।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









