हार्पिक ने हार्पिक मिशन स्वच्छता और पानी के साथ सभी के लिए सफाई पर किया ध्यान केंद्रित

Nov 25 2022

ग्वालियर। हार्पिक ने अपनी प्रमुख पहल मिशन स्वच्छता और पानी के तहत सप्ताह की शुरुआत अंतरराष्ट्रीय शौचालय दिवस पर 8 घंटे तक चलने वाली टेलीथॉन के साथ की, जो सभी के लिए स्वच्छ शौचालयों के प्रति उसकी प्रतिबद्धता और साफ और स्वच्छ शौचालय के लिए व्यवहार में बदलाव लाने की जरूरत को उजागर करता है। हार्पिक के सबसे बड़े दीर्घकालिक अभियान का तीन सालों तक सफल आयोजन करने के बाद, यह पहल हार्पिक मिशन स्वच्छता और पानी मिलकर लें ये जिम्मेदारी के साथ इसे और बड़ा और अधिक समावेशी बनाकर हेल्थ, हाईजीन और सैनीटेशन के क्षेत्र में पुनरुत्थान की दिशा में आगे बढ़ रहा है।
मिशन स्वच्छता और पानी सभी के लिए सफाई अभियान एक ऐसा आंदोलन है जो समावेशी स्वच्छता के उद्देश्य को कायम रखता है, जहां हर किसी की स्वच्छ शौचालय तक पहुंच सुनिश्चित हो। यह सभी लिंगों, क्षमताओं, जातियों और वर्गों के लिए समानता की वकालत करता है और दृढ़ता से मानता है कि स्वच्छ शौचालय एक साझा जिम्मेदारी है। समाज को बीमारियों से बचाने, स्थायी स्वच्छता और सुरक्षित शौचालयों तक पहुंच के लिए संघर्ष करने का यह संकल्प है ताकि भारत को समग्र तरीके से स्वच्छ रखा जा सके। इस अभियान ने राष्ट्र के लिए 5 सूत्रीय व्यवहार परिवर्तन कार्यक्रम क्या हो सकता है इस बारे में राष्ट्रीय स्तर पर नागरिकों से अपने विचार साझा करने का भी आह्वान किया है।
अक्षय ने इस मिशन में बच्चों की भूमिका पर भी प्रकाश डाला। अक्षय कुमार ने कहा देश भर के स्कूलों में शौचालय शिष्टाचार की पढ़ाई अनिवार्य होनी चाहिए। छात्रों को सफाई, स्वच्छता और पानी बचाने जैसे विषयों के बारे में भी सिखाया जाना चाहिए।