महापौर सिकरवार व सांसद शेजलवलकर ने किया सडक़ डाारीकरण कार्य का भूमिपूजन

Nov 24 2022

ग्वालियर। गुरुवार को महापौर डॉ. शोभा सतीश सिकरवार व सांसद विवेक नारायण शेजवलकर ने टोपी बाजार एवं दौलजगंज पारखजी का बाडा से दही मण्डी तक सडक़ डाारीकरण कार्य का भूमिपूजन किया। इस मौके पर सभापति मनोज तोमर, क्षेत्रीय पार्षद रविन्द्र सिंह तोमर, निगमायुत किशोर कन्याल विशेष रूप से मौजूद थे। 
सडक़ डामरीकरण का भूमिपूजन करते हुये महापौर शोभा सिकरवार ने कहा कि शहर का विकास की जिम्मेदारी हम सभी जनप्रतिनिधियों पर है शहर के विकास कार्यों में गुणवत्ता एवं समय सीमा का विशेष ध्यान रखा जाये। उन्होंने कहा कि सडक़ बिजली पानी जैसी मुलभुत सुविधाएं आमजन को मुहैया कराना हमारी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि सडक डामरीकरण कार्य से व्यापारियों के साथ यहां आने वाले खरीददारों को भी राहत मिलेगी।
इस मौके पर उपस्थित सांसद विवेक नारायण शेजवलकर ने कहा कि यह कार्य 58 लाख 50 हजार की लागत से कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शहर के विकास कार्यों को तेज गति से किया जाये।