हजीरा चौराहे से किलागेट तक आज हो सकती है तुड़ाई
Nov 24 2022
ग्वालियर। हजीरा चौराहे से किलागेट तक लगाए गए लाल निशान के बाद नगर निगम अब यहां कार्रवाई की तैयारी कर रहा है। नगर निगम द्वारा यहां के भवन स्वामियों को दिए गए अल्टीमेटम का समय पूरा हो चुका है, वहीं सेवानगर से किलागेट तक चौड़ीकरण की हद में आने वाले जिन मकानों में तुड़ाई नहीं हुई है उन मकानों की तुड़ाई आज हो सकती है। हजीरा से किलागेट तक नगर निगम द्वारा 138 भवनों पर लाल निशान लगाए गए हैं और उन्हें दिए गए अल्टीमेटम का समय खत्म हो गया है।
वहीं सेवानगर से किलागेट तक के चौडीकरण अभियान के तहत दी गई मोहलत दो दिन पहले समाप्त हो चुकी है। यहां गत दिवस फिर से नपाई होना थी लेकिन यहां लोगों द्वारा लगातार तुड़ाई किए जाने से नगर निगम की टीम नहीं पहुंची। आज यह टीम वहां जाएगी और यह देखेगी कि लोगों ने चाड़ीकरण की हद में आने वाले निर्माण हटाए हैं या नहीं, टीम यहां फिर फीता डालकर नपाई करेगी। इसके बाद शुक्रवार को नगर निगम यहां शेष बचे मकानों पर तुड़ाई का कार्य शुरु कर सकता है।
निर्माण भी जारी
सेवानगर से किलागेट तक हुई तुड़ाई के बाद जिन लोगों की तुड़ाई का काम पूरा हो चुका है उन्होंने निर्माण कर मकानों की दशा सुधारने का काम भी शुरु कर दिया है। यहां लोगों का कहना था कि अचानक शुरु हुई निगम की कार्रवाई ने उन्हें हर तरफ से नुकसान में डाल दिया है। मकान तुडाई पर ही लोग 25 से 50 हजार रुपए तक खर्च कर चुके हैं। अब उन्हें मकानों को ठीक करने में भी पैसे खर्च करना पड़ रहे हैं। इस कार्रवाई में कुछ लोगों के तो पूरी की पूरी दुकान और कमरे टूटे हैं। इस कारण उन्हें हुए नुकसान से ये परिवार दुखी है। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी लगातार प्रशासन से मांग कर रही है कि इन लोगों को मुआवजा दिलाया जाए।
नगर निगम प्रशासन पहले सेवानगर क्षेत्र से ही तुड़ाई प्रारंभ करेगा। यहां से तुड़ाई का काम पूरा होने के बाद हजीरा क्षेत्र से तुड़ाई प्रारंभ की जाएगी। अभी यहां लगे लाल निशान के बाद दो-चार लोगों ने ही तुड़ाई शुरु की है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









