आवारा पशुओं का सडक़ पर जमावड़ा

Nov 24 2022

ग्वालियर। नगर निगम के आला अफसर की उदासीनता के चलते शहर की प्रमुख सडक़ों बाजारों में आवारा पशुओं का जमावड़ा लगा रहता है। आये दिन आवारा पशु राहगिरों को अपना शिकार बनाते हैं। जिसके चलते कई लोग पिछले दिनों घायल हो चुके हैं। नगर निगम अमला आवारा पशुओं को पकडऩे के नाम पर इतिश्री करता दिखाई देता है।
शहर के हृदय स्थल महाराज बाडा, सराफा, राम मंदिर चौराहा, जिंसी नाला हुजरात पुल सहित अन्य क्षेत्रों की सडक़ एवं बाजारों में आवारा पशु खड़े दिखाई देत हैं। कई बार समाचार प्रकाशित किये जाने के बाद भी निगम अधिकारी कोई कार्यवाही नहीं कर रहे हैं। क्षेत्र के नागरिक एवं बाजार के व्यापारी आवारा पशुओं से परेशान दिखाई देते हैं। वहीं इन पशुओं द्वारा सडक़ों पर गदंगी फैलाने से जानलेवा बीमारियां फैल रही है। कई पशु वाहनों की चपेट में आकर दुर्घटनाग्रस्त होकर सडक़ों पर पड़े हैं। निगम को अवगत कराने के बाद भी कोई कार्यवाही नहीं की जाती है।