बापू भक्तोंने अमावस्या पर मुरार में निकाली भव्य हरिनाम प्रभात फेरी
Nov 24 2022
ग्वालियर। संत आशाराम बापू आश्रम ग्वालियर द्वारा हरेक अमावस्या की भांति इस बार हरिनाम प्रभात फेरी मुरार की विभिन्न गालियों में गाते बजाते निकाली। फेरी कृष्णपुरी से जिला अस्पताल रोड से 7न 6न चौराहे से कन्या महाविद्यालय से मुख्य बाजार होते हुए बारादरी चौराहे से पेट्रोल पंप काशीपुरा से आर्मी चौराहे से वापिस गुप्ता नर्सिंग होम से आजाद नगर होकर कृष्णपुरी माता मंदिर पर धूमधाम से आरती के साथ समाप्त हुई। यह जानकारी मीडिया प्रभारी बलबीर सिंह परमार ने प्रेस को जारी विज्ञप्ति में दी।
सुसज्जित वाहन पर विराजे आशाराम बापू के विग्रह फोटो का जगह-जगह पुष्पवर्षा व माल्यार्पण कर जल फल मिष्ठान वितरण कर भव्य स्वागत किया गया। हरिनाम संकीर्तन पर नाचते गाते भक्तगण पूज्य गुरुदेव के जयकारे लगाते प्रभुनाम की मस्ती में झूमते चले जा रहे थे। मुरार में प्रभात फेरी में ऋषि प्रसाद लोक कल्याण हेतु सत साहित्य ग्रंथ बतौर उपहार वितरित किए गए। पूर्णाहुति पर मंगल आरती कर प्रसाद वितरित किया गया।
आश्रम के नरेश भाई अर्जुन भाई के कुशल संचालन में आयोजित हरिनाम प्रभात फेरी में प्रधान भदौरिया, हरी सिंह गुर्जर, हरीश नागपाल, रामू रामानी, ओपी राठौर, प्रकाश राठौर, राजवीर यादव, दिलीप हंदवानी, सीबी शर्मा, हरीश डींघरा, हिमांशु, जयंत नागपाल, गोविंद, योगेश शर्मा, अनिता, सलोनी, शोभा राजावत, पुष्पा पाठक, मुन्नी राठौर इत्यादि शामिल रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









