सेवानगर से किलागेट तक लोग खुद तोड़ रहे अपने मकान
Nov 23 2022
ग्वालियर। फूलबग सेवानगर किलागेट तक सडक़ चौड़ीकरण में बाधक बने मकान-दुकानों को हटाने की कार्यवाही निगम द्वारा करने के बाद लोगों ने अपने आप खुद के मकान तोडऩा शुरू कर दिये हैं।
बुधवार को भी लोग अपने मकान तोड़ते दिखाई दिये। बताया जाता है कि अब निगम का अमला सेवानगर से किलागेट तक निरीक्षण करेगा उसके बाद देखा जायेगा कि यहां कार्यवाही आवश्यकता है या नहीं इसके बाद जरूरत पडऩे पर गुरुवार को तोडफ़ोड़ की कार्यवाही की जायेगी।
आपको बतादें कि 11 करोड़ 78 लाख रूपये की लागत से फूलबाग से सेवानगर किलागेट से होते हुये हजीरा चौराहे तक सडक़ निर्माण का कार्य किया जाना है। इस मार्ग पर कई मकान सडक़ निर्माण कार्य में बाधक बन रहे थे इसी के चलते निगम प्रशासन और पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में जेसीबी मशीन से मकानों में तुड़ाई शुरू की गई।
कांगे्रस पार्टी और आप पार्टी के विरोध के चलते यहां रहने वाले लोगों को स्वयं अपने हाथ से अतिक्रमण हटाने के लिये समय दिया या था। समय सीमा बुधवार को लगभग पूरी हो रही है। अतिकांश लोगों ने अपने मकान और दुकान जो अतिक्रमण में आ रहे थे उन्हें तोड़ लिया गया है। शेष बचे अतिक्रमण को लोग आज भी हटा रहे हैं।
इसी प्रकार किलागेट से हजीरा रोड़ तक 22 मकान बाय तरफ और 15 मकानों को चिन्हित किया गया है। किलागेट से हजीरे के बीच लगभग 37 मकान टूट सकते हैं। इन मकानों पर लाल निशान निगम द्वारा लगाया गया है। निगम का कहना है कि सभी लोागों को नोटिस दे दिये गये हैं। गुरुवार से निगम का अमला तोडफ़ोड़ की कार्यवाही करेगा।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









