प्यार के जाल में फंसाकर लॉकडाउन में किया निकाह, नाम रखा सुल्ताना, आरोपी गिरफ्तार

Nov 23 2022

ग्वालियर। एक लवजिहाद का मामला सामने आया है। हिंदू परिवार की लडकी को दोस्ती कर प्यार के जाल में फंसाकर सोहेल नाम के युवक ने उससे कई सालों तक दुष्कर्म किया। आरोपी ने अपनी पहचान छुपाकर दोस्ती की थी। लॉकडाउन में उससे निकाह कर लिया। इसके बाद उसका जबरदस्ती धर्म परिवर्तन किया गया। इतना ही नहीं उसका नाम बदलकर सुल्ताना कर दिया गया। 37 वर्षीय पीडित ने बताया कि जब भी वह अपने देवी-देवताओं की पूजा करती थी तो सोहेल उसे बेरहमी से पीटता था।
बार-बार की पिटाई और अपने धर्म परिवर्तन से तंग आकर मैं थाने आई, लेकिन पुलिस ने मामले में गंभीरता नहीं दिखाई। इसके बाद बजरंग दल, विश्व हिंदू परिषद के सदस्यों से मिली तब जाकर मामला दर्ज हो सका है। पुलिस ने दुष्कर्म व धर्म परिवर्तन की एफआईआर करने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
शंकरपुर इलाके में रहने वाली 37 वर्षीय महिला मूल रूप से कांकेर छत्तीसगड की रहने वाली है। बचपन में ही उसके मां-पिता की एक हादसे में मौत होने के बाद ग्वालियर में वह अपने चाचा-चाची के साथ रही। उन्होंने ही उसे पाला था। इसके बाद उसकी शादी बटेसुर आगरा में कर दी। आगरा में पति उसे बेरहमी से पीटता था। उसके दो बच्चे भी हुए। करीब 8 साल पहले पति ने दूसरी किसी महिला से शादी कर ली। इसके बाद महिला ग्वालियर आ गई। 
वह यहां पुरानी छावनी में खटीक मोहल्ला में किराए पर रहने लगी। पास ही एक फैक्ट्री में काम करने लगी। वहीं उसकी पहचान सोहेल खान से हुई थी। सोहेल ने महिला की परेशानी का फायदा उठाते हुए उससे दोस्ती बडाई फिर प्यार का इजहार कर उसे अपने साथ रखने लगा। इस दौरान वह लगातार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। कई बार उसके साथ उसकी मर्जी के बिना दुष्कर्म किया।
जब काफी समय लिव-इन-रिलेशन में रहते हुए हो गया तो महिला ने उससे शारीरिक संबंध का विरोध किया। इस पर लॉकडाउन में 2020 में सोहेल ने महिला से निकाह कर लिया। इसक बाद उसने लगातार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। जब महिला मना करती तो उसे बेरहमी से पीटता था। बच्चों को भी पीटता था।
धर्मांतरण कर नाम बदलकर सुल्ताना रखा
पीडित महिला ने बताया कि निकाह के बाद सोहेल का गंदा चेहरा सामने आया। सुबह नहाकर जब भी मैं भगवान की पूजा करती तो वह मना करता था। विरोध करने पर पीटता था। इसके बाद उसने जबरदस्ती मेरा धर्मांतरण करवा दिया। मेरा नाम बदलकर सुल्ताना करवा दिया। मेरे बच्चों का भी नाम बदलने लगा। इस दौरान मैं गर्भवती हुई तो छोडकर चला गया। जिससे गर्भपात हो गया। इसके बाद परेशान होकर मैं पुलिस के पास पहुंची।
इस मामले में पुरानी छावनी पुलिस का कहना है कि महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है।