सुबह से ही मरीजों से ओवरलोड रही ओपीडी तीन दर्जन से अधिक हुए ऑपरेशन
Nov 23 2022
ग्वालियर। प्रदेश चिकित्सा शिक्षा मंत्री से मिले आश्वासन के बाद प्रदेश के सभी 13 मेडिकल चिकित्सा महाविद्यालयों में पदस्थ शिक्षा चिकित्सक भले ही मंगलवार को दोपहर बाद काम पर लौट आए थे। लेकिन ओपीडी पहुंचने वाले मरीजों को इलाज बुधवार सुबह से मिलना शुरु हुआ।
बुधवार सुबह आठ बजे ही अंचल के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल जेएएच की माधव डिस्पेंसरी में संचालित होने वाली ओपीडी में सभी डॉक्टरों के चेंबरों के बाहर मरीजों की लंबीलंबी कतार लगी नजर आई। ओपीडी से लेकर वार्डों में भर्ती होकर इलाज करा रहे मरीजों को सीनियर चिकित्सक जयारोग्य देखने पहुंचे, साथ ही जांच से लेकर दवा वितरण केन्द्र पर भी मरीजों की लंबी-लंबी लाइन लगी दिखाई दी।
सरकार द्वारा प्रशासनिक अधिकारियों की नियुक्ति संबंधी आदेश को लेकर बीते रोज भोपाल में चिकित्सा शिक्षकों को दिए गए आश्वासन के बाद बुधवार की सुबह अंचल के सबसे बड़े अस्पताल जेएएच की ओपीडी से लेकर वार्ड ही नहीं बल्कि जांच सेंटर, पैथोलॉजी कलेक्शन काउंटरों से लेकर दवा वितरण केंद्रों की रौनक वापस लौट आई बुधवार सुबह से ही बीमारी का इलाज कराने मरीज व उनके परिजन संबंधित चिकित्सकों के चेंबरों के बाहर अपनी बारी का इंतजार करते दिखाई दिए।
बीते तीन दिनों से अस्पताल में भर्ती मरीजों के छोटे-बड़े ऑपरेशन डॉक्टरों के हड़ताल के कारण टल गए थे। वहीं डॉक्टरों के काम पर लौटने के बाद बुधवार को अस्पताल में सर्जरी से लेकर ट्रॉमा व अन्य वार्डों में भर्ती लगभग तीन दर्जन से अधिक छोटेबड़े ऑपरेशन मरीजों के डॉक्टरों द्वारा रोस्टर के हिसाब से किए जाने से मरीजों व उनके परिजनों ने राहत की सांस ली, साथ ही बुधवार को ओपीडी में मर्ज दिखाने के बाद मरीज रोग संबंधी जांच कराने के लिए जांच सेंटरों पर लाइन में लगे नजर आए।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









