पत्रकार कालोनी की समस्याओं को लेकर महापौर ओर निगमायुक्त से मिले पत्रकार

Nov 22 2022

ग्वालियर। मामा माणिकचंद पत्रकार कालोनी की सडक़,पानी, बिजली, सीवर, पार्क, बाउंड्रीबॉल सहित अन्य समस्याओं को लेकर निगम मुख्यालय पर पत्रकारों का प्रतिनिधि मंडल महापौर श्रीमती शोभा सतीश सिकरवार और निगमायुक्त किशोर कन्याल से मिला। मामा माणिकचंद पत्रकार कालोनी की समस्याओं से अवगत कराते हुए समस्याओं का शीघ्र निराकरण किए जाने को लेकर ज्ञापन सौपा। 
महापौर सिकरवार ओर निगमायुक्त ने शीघ्र समस्याओं का निराकरण कराने का भरोसा दिया। इस मौके पर राजेश शर्मा, ब्रजमोहन शर्मा, राजेंद्र तलेगावकर, जोगेंद्र सेन, मुकेश सक्सेना, धर्मेंद्र तोमर, हरीश चंद्र, राजेश जायसवाल, रवि उपाध्याय, राकेश वर्मा, उपेंद्र तोमर सहित अन्य पत्रकार मौजूद थे।