वनबंधु परिषद् की संभागीय स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता है 26 बार 27 नवंबर को

Nov 22 2022

ग्वालियर। वनबंधु  परिषद् ग्वालियर महिला समिति और एकल युवा ग्वालीयर अध्याय की कार्यकारिणी कमेटी की बैठक में मध्य भारत संभाग स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता की विस्तृत संरचना पर पुनर्विचार विमर्श।
वन बंधु परिषद् एक राष्ट्रीय स्तर का सेवाभावी संगठन है। संस्था द्वारा ग्रामीण/आदिवासी क्षेत्र के बालक एवं बालिकाओं को नि:शुल्क शिक्षा प्रदान की जाती है । जिसे एकल अभियान के नाम से जाना जाता है।
 हमारे द्वारा उक्त बालक एवं बालिकाओं के खेलकूद प्रतियोगिता कराकर उन सुदूरपूर्व ग्रामीण अंचल से उन प्रतिभाओं को खोजना है जो आगे भविष्य में हमारे देश का नाम रोशन करेंगे।
वन बंधु परिषद् ग्वालियर महिला समिति एवं युवा समिति के संयुक्त रूप से एकल अभियान के तहत इस प्रतियोगिता में मध्य भारत के 12 अंचल भाग लेंगे। अंचल की खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन का दायित्व मिला है। प्रतियोगिता में मध्य भारत अंचल से लगभग 350 बालक - बालिकाएं जिसमें 290 बालक एवं 60 बालिकाएं निम्न प्रकार की प्रतियोगिताओं में भाग ले रही हैं। जैसे दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद, कबड्डी, कुश्ती आदि प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु आगामी 26-27 नवंबर 22 को एलएनआईपी महाविद्यालय परिसर ग्वालियर में प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। मध्य भारत प्रांत के विजेताओं को आगे राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता  हेतु आगे भेजा जाएगा।