मधुसूदन शर्मा कर्मचारी कांग्रेस के विभागीय अध्यक्ष बने

Nov 22 2022

ग्वालियर। मप. कर्मचारी कांग्रेस की चिकित्सा एवं आयुष विभाग की विभागीय समिति का निर्वाचन जेएएच परिसर में संपन्न हुआ। इस दौरान सर्वसम्मति से जिलाध्यक्ष शिवदत्त भार्गव ने मधुसूदन शर्मा को चिकित्सा एवं आयुष विभाग का निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित किया। इस अवसर पर कर्मचारी कांग्रेस के उप प्रांताध्यक्ष रवीन्द्र त्रिपाठी, स्वास्थ्य संघ के जिलाध्यक्ष रणवीर सिंह सिकरवार, अजाक्स जिलाध्यक्ष मुकेश मौर्य, कर्मचारी कांग्रेस के महामंत्री अम्बरीष गुप्ता, संभागीय अध्यक्ष शिवकुमार द्विवेदी, प्रांतीय सचिव केके अवस्थी, जिला सचिव सुनील पटेरिया, राकेश मिश्रा, रामेन्द्र दोहरे, विवेक शर्मा, राज खान, प्रमोद लोहपात्र, अमर सिंह, अतर सिंह जाटव, उमेश शर्मा, विनोद जयंत, सुनील दोहरिया, सुधीर भटनागर, कुसुम शुक्ला, महेश कुशवाह, कृष्णा शर्मा, राघवेन्द्र शर्मा, महेश पाठक, वाहिद अली खां, कमल सहरिया, अभिषेक परमार, मयंक चतुर्वेदी, मनीष किरार, आशीष गुप्ता आदि मौजूद रहे।