केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने किया वीरांगना झलकारी बाई को नमन
Nov 22 2022
ग्वालियर। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मंगलवार को वीरांगना झलकारी बाई की जयंती के अवसर पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर प्रद्युमन सिंह तोमर, अभय चौधरी, रमेश अग्रवाल, मदन कुशवाह, अशोक शर्मा सहित अनेक कार्यकर्ता एवं शहर के नागरिक गण उपस्थित रहे।
प्रजातंत्र में सभी को बोलने व यात्रा निकालने का अधिकार-सिंधिया
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मंगलवार को टेकनपुर रवाना होने से पहले मीडिया से चर्चा करते हुये राहुल गांधी की भारत जोड़ों यात्रा पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुये कहा कि प्रजातंत्र में सबको अपनी बात करने का और यात्रा निकालने का अधिकार है। सिंधिया के राहुल गांधी के मित्रवत संबंध हैं।
ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि गुजरात में भाजपा के पक्ष में माहौल है। उन्होंने कहा कि प्रझधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब गुजरात के मुख्यमंत्री थे, तब से अब तक गुजरात विकास के शिखर पर है। गुजरात में नागरिक उड्डयन मंत्रालय भी निरंतर सौगाते दे रहा है। बडोदरा विमानतल के लिये 26 करोड़ रुपये का निवेश हुआ है।गुजरात में इस बार भी भाजपा सरकार बनायेगीं। इसमें कोई संदेह नहीं है। माहौल भाजपा के पक्ष में है। इसके साथ ही अगले वर्ष तक दस लाख से अधिक लोगों को रोजगार देने का लक्ष्य तय किया गया है। इसके लिये निरंतर कार्य किया जा रहा है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









