यंग थिंकर्स फोरम द्वारा पुस्तक परिचर्चा आयोजित
Nov 21 2022
ग्वालियर। यंग थिंकर्स फोरम ग्वालियर के बुक रीडिंग क्लब द्वारा छठवीं पुस्तक परिचर्चा का आयोजन किया गया। जिसमें दो पुस्तकों पर चर्चा की गई। पहली पुस्तक भारतीय सैन्य वीरो के सर्वोच्च बलिदान और पराक्रम को याद दिलाने वाली शिव अरूर और राहुल सिंह की पुस्तक इंडियाड मोस्ट फीयरलेस पर गार्गी दीक्षित ने परिचर्चा की। पुस्तक भारतीय जनमानस में गर्व का संचार करने वाली उरी कि सर्जिकल स्ट्राइक पर भी प्रकाश डालती है और दूसरी ओर मेजर मोहित शर्मा और विक्रम बत्रा के सर्वोच्च बलिदान कि याद दिला कर पलको को श्रद्धा के आंसुओं से भिगा देती है। अंत मे मैथलीशरण गुप्त कि वह पंक्तिया सार्थक होती दिखाई देती है।
जो भरा नहीं है भावों से, बहती जिसमें रसधार नहीं वह हृदय नही वह पत्थर है, जिसमे स्वदेश का प्यार नही।
अनुज धर की पुस्तक शास्त्री की हत्या पर आधारित है। कुल 11 चैप्टर्स में शास्त्रीजी की हत्या के विभिन्न पक्षों पर अनुज धर ने बहुत ही मेहनत व बारीकी से अध्ययन कर पाठकों तक तथ्य पहुंचाए हैं। इस पुस्तक में हमें वह स्टेटमेंट्स, तथ्य, संदर्भ पढऩे को मिलेंगे, जो साधारणत: पब्लिक डोमेन में उपलब्ध नहीं हैं। शास्त्री जी की हत्या के कुल 5 एंगल निकलकर आते हैं, जिन पर विस्तृत वर्णन पाठकों को पढऩे हेतु मिलेगा। भाषा अधिक जटिल नहीं है, पाठक को पढऩे में सरलता होगी।
कुल मिलकर यह पुस्तक हमें 60-70 के दशक की सभी प्रकार की छिपी अनछुपी पर्दे के पीछे की राजनीति के दर्शन कराती है, जिसे जानना प्रत्येक युवा के लिए अनिवार्य है जिससे वह भविष्य में सही लीडर्स को अपनी प्रेरणा बनाए। यंग थिंकर्स फोरम द्वारा पाक्षिक रूप से इस प्रकार के कार्यकर्मों का आयोजन निरन्तर किया जाता है ।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









