लायंस क्लब ग्वालियर सेंट्रल का दिवाली मिलन समारोह हुआ संपन्न
Nov 21 2022
ग्वालियर। लायंस क्लब ग्वालियर सेंट्रल द्वारा दीपावली मिलन समारोह का आयोजन संगम वाटिका में मनाया गया। प्रोग्राम में आये सभी मेहमानों ने दिए जलाकर आपस में सभी को दीपावली की शुभकामनायें देकर अपना अपना स्थान ग्रहण किया और अध्यक्ष एसपी लोहिया ने सबका स्वागत अभिनन्दन किया।
कार्यक्रम की शुरुआत पर स्टेज पर बाहर से आये कलाकारों ने गणेश वंदना प्रस्तुत कर की। धीरे धीरे कार्यक्रम आगे बडा एवं साथ ही साथ कार्यक्रम में क्लब सदस्य तथा मेहमान अपने अपने परिवार के साथ कार्यक्रम में शामिल हुए।
कार्यक्रम के दौरान कपल डांस प्रतियोगिता हुई जिसके तीन जज डॉ. श्रीमती वीरा लोहिया, श्रीमती वाणी पमनानी एवं राजीव माहेश्वरी को बनाया गया। कपल डांस प्रतियोगिता में काफी कपल्स ने हिस्सा लिया और सबने अच्छा डांस किया। इसमें प्रथम विनर डॉ. अविनाश शर्मा-रिचा शर्मा, द्वतिय विनर डॉ. पंकज जैन-मोनिका जैन तथा तृतिय विनर डॉ. रजत रहे।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण का केंद्र लकी ड्रा था। इसमें 10 सदस्यों के लिए लकी ड्रा रखा गया। लकी ड्रा में पहला दीपक पमनानी जिनको फ्रिज दिया गया। द्वतिय सुरेश बनवानी जिनको माइक्रोवेव और तृतिय विवेक सेठी जिनको जूसर मिक्सर दिया गया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









