नगर निगम की लापरवाही के चलते शहर में लगे कचरे के ढेर
Nov 21 2022
ग्वालियर। नगर निगम के लापरवाह अधिकारियों द्वारा शहर में साफ सफाई का कार्य को अनदेखा किया जा रहा है। शहर के प्रमुख बाजारों गली मोहल्लों से लेकर पॉश कॉलोनियों में सफाई व्यवस्था पूरी तरह से चरमरागई है। जगह-जगह गदंगी के ढेर लगे दिखाई दे रहे हैं। शहर के जनप्रतिनिधि से लेकर प्रशासनिक अमला आंखे मूंदे बैठा है।
आपको बतादें कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वार स्वच्छ भारत अाियान के चलते फोटो सेंसन कर इतिश्री कर ली जाती है। जबकि जमीनी स्तर पर देखा जाये तो ग्वालियर शहर मे जगह जगह गदंगी के ढेर दिखाई देते हैं।
शहर को स्मार्ट बनाने के नाम पर केवल कागजों पर कार्यवाही की जा रही है। शहर की टूटी फूटी सडक़ें गड्डों में तब्दील हो चुकी है। पेंच रिपयेरिंग के नाम पर सडक़ों पर मुरम बिछाई जा रही है।
इतना ही नहीं शहर के प्रमुख प्रवेश द्वारों से लेकर मुख्य बाजारों तक की सडक़ें सुधरने का नाम नहीं ले रही है। निगम के आला अधिकारी शहर को स्वच्छ बनाने की बात करते हुये सडक़ पर थूकने पर जुर्माना वसूल कर रहे हैं। वहीं जगह-जगह गदंगी के ढेर अधिकारियों को दिखाई नहीं दे रहे। शहर के हालात बदतर होती जा रही है।
बाजारों में फुटपाथें पर अतिक्रमण ने सडक़ों को सुकड़ दिया है। घंटो जाम में फंसे लोग निगम प्रशासन को कोसते नजर आते हैं निगम का मदाखलत दस्ता फुटपाथों पर अतिक्रमण कराकर वसूली में लगा दिखाई देता है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









