ग्वालियर में दो वाइक सवार बदमाशों ने दिन दहाड़े कैश वेन से लूटे एक करोड 20 लाख
Nov 21 2022
ग्वालियर। ग्वालियर में जयेंद्रगंज इलाके में दो बदमाशों ने हथियारों की दम पर दिन दहाड़े एक निजी कंपनी की कैशवेन को लूट लिया और 1 करोड़ 20 लाख रुपए लूटने में सफल हो गए। निजी कंपनी व्यापारियों से कैश लेकर उसे बैंक में जमा कराती थी। घटना संजय काम्प्लेक्स के पास गली में हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बदमाश वारदात करने के दौरान चेहरे पर कपड़ा बांधे हुए थे। कैश लूटने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंच गई थी और पूरे शहर की नाके बंदी करा दी गई है। पुलसि बदमाशों की सर्चिंग में लगी हुई है।
घटनाक्रम के मुताबिक मेहताब सिंह गुर्जर मालनपुर के पूर्व सरपंच व मंडी अध्यक्ष हैं। मेहताब सिंह हरेंद्र ट्रेडिंग कंपनी का संचालन करते हैं। शनिवार व रविवार को उनकी कंपनी में कैश एकत्रित हो गया था। कंपनी के कर्मचारी प्रमोद गुर्जर और सुनील शर्मा सोमवार सुबह कार क्रमांक एमपी07 सीएफ 6430 से जयेंद्रगंज बैंक में कंपनी के 1 करोड़ 20 लाख रुपए इंदरगंज थाना क्षेत्र स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा में जमा कराने के लिए आए थे। रकम को एक बैग में कार की डिक्की में रखा गया था।
डीडी नगर से दोनों कार लेकर छप्परवाला पुल, सुदर्शन होटल के सामने से गली में होते हुए राजीव प्लाजा जयेंद्रगंज की ओर निकले ही थे। जैसे ही कार संजय काम्प्लेक्स के बगल में गली में पहुंची। वैसे ही बाइक पर सवार होकर आए लुटेरों ने कार को रोक लिया और कर्मचारियों पर कट्टे आदि तानकर डिक्की में रखे रुपए का बैग लूट लिया और गली में फरार हो गए। घटनाक्रम के बाद कर्मचारियों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना के बाद पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी खंगालने से शुरू कर दिए। साथ ही पूरे शहर में चेकिंग व नाकाबंदी करा दी। मौके पर हरेंद्र ट्रेडिंग कंपनी के संचालक सहित अन्य लोग और शहर के पुलिस अफसर भी पहुंच गए।
पहले से की गई है रैकी
जिस तरह से घटनाक्रम हुआ है उससे लगता है कि बदमाशों ने वारदात को अंजाम देने के पहले रैकी की है। साथ ही उन्हें मालूम था कि वेन में अच्छी खासी रकम है। एक बदमाश पहले से ही गली में मुंह बांध कर खड़ा हो गया। उसने कार को रोका और शीशा खुलवाकर कट्टा तान दिया और कार की डिक्की खोलने के लिए कहा। इसके बाद दूसरे बदमाश ने डिक्की में से नोटों से भरा बैग निकाला और गली में घुस गया। इसके बाद कट्टा तानने वाला बदमाश भी गली में घुसकर फरार हो गया।
सीसीटीवी में काफी कूल नजर आ रहे बदमाश
पुलिस ट्रेडिंग कंपनी के दोनों कर्मचारियों से पूछताछ कर रही है। पुलिस ने घटनास्थल के सामने से सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी निकलवाए हें। फुटेज में लूट करने वाले काफी कूल नजर आ रहे हैं। वारदात के समय कर्मचारियों का भी कोई विरोध सामने नजर नहीं आ रहा है। इससे पुलिस को आशंका है कि वारदात में कर्मचारियों की मिली भगत हो सकती है। जिस समय वारदात हो रही है, वहां रोड से भी लोग आ-जा रहे हैं। बदमाशों को पता था कि काफी तादाद में ट्रेडिंग कंपनी के कर्मचारी कैश लेकर बैंक जा रहे हैं। बदमाशों ने बैंक के सामने ही बिजी रोड पर लूट की वारदात को अंजाम दिया है।
नगर निगम अपर आयुक्त के चाचा की है कंपनी
हरेंद्र ट्रेडिंग कंपनी के मालिक मेहताब सिंह गुर्जर के भतीजे अतेंद्र सिंह गुर्जर नगर निगम ग्वालियर में अपर आयुक्त हैं। मेहताब के बेटे शैलेंद्र सिंह गुर्जर फॉरेस्ट रेंजर हैं और अभी दतिया में पदस्थ हैं। मेहताब सिंह की पत्नी गोदह (भिंड) कृषि उपज मंडी की अध्यक्ष हैं।
या तो रैकी की होगी, या फिर कहानी में झोल
इस मामले की पड़ताल में कई अफसर एक साथ काम कर रहे हैं। फरियादी की बात भी सुन रहे हैं और उसे एक दम से क्लीनचिट भी नहीं दे रहे हैं।
पुलिस की दो थ्योरी हैं। पहली तो यह कि इस वारदात को रैकी कर अंजाम दिया गया है। दूसरी यह कि इस पूरी कहानी में काफी गोलमाल है। पुलिस को यह शक इसलिए हो रहा है क्योंकि जिनके साथ लूट हुई वह पहले घटनास्थल छोडक़र बैंक पहुंचे। बैंक के सामने गाड़ी खड़ी करी और फिर सूचना दी।
दूसरा लोचा यह है कि जिस गली में लूट की वारदात होना बताई जा रही है वह काफी संकरी है और इस गली में वाहनों का दबाव काफी रहता है।
आसपास के लोगों का भी कहना है कि उन्होंने किसी भी प्रकार की चीख पुकार नहीं सुनी है। पुलिस अफसरों का कहना है, कहानी जो भी हो जल्द ही सामने आ जाएगी।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









