भाजपा नेता ने निष्कासित भाजपा नेता पर की फायरिंग, दो सगे भाई सहित तीन घायल
Nov 20 2022
ग्वालियर में नगरीय निकाय चुनाव और एक दिन पहले अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान हुए मुंहबाद के बाद भाजपा नेता और निष्कासित भाजपा नेता के बीच झगडा हो गया। पहले निष्कासित नेता ने भाजपा नेता के भाई को पीटा तो भाजपा नेता ने साथियों के साथ पहुंचकर फायरिंग कर दी। जिसमें भाजपा से निष्कासित नेता, उसका भाई व भतीजा सहित तीन लोग घायल हुए हैं। घटना रमटापुरा में रविवार सुबह की है।
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने एक हमलावर को पकड भी लिया था, लेकिन वह धक्का देकर भाग गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को हॉस्पिटल पहुंचाया है। अभी पुलिस मामले को एक तरफा मान रही थी कि तभी दूसरा पक्ष ने भी गोलीबारी में दो लोगों के घायल होने की खबर दी है। जिसके बाद घायलों की संख्या पांच हो गई है।
उपनगर ग्वालियर के रमटापुरा निवासी पंजाब सिंह यादव भाजपा से निष्कासित नेता हैं। उनके घर के पास ही रजनीश शर्मा रहते हैं। रजनीश भाजपा नेता हैं। अभी हाल ही में नगर निगम चुनाव के दौरान पंजाब सिंह यादव ने भाजपा से बगावत करते हुए निर्दलीय चुनाव लड़ा था। जिस पर उनको पार्टी से निष्कासित कर दिया गया था। उसी समय से उनका रजनीश शर्मा से मनमुटाव चल रहा है। गत शनिवार को प्रशासन ने फूलबाग-किलागेट रोड पर अतिक्रमण हटाने के लिए एक्शन लिया था। यहां पंजाब सिंह और रजनीश शर्मा में मुंहबाद हो गया था। उस समय तो लोगों ने दोनों को अलग कर दिया, लेकिन दोनों के मन में रंजिश पल रही थी।
बताया गया है कि रविवार सुबह पंजाब व उसके भाई ने रजनीश के भाई से मारपीट कर दी थी। इसके बाद जब पंजाब सिंह यादव अपने छोटे भाई रामलखन यादव और भतीजे गिर्राज यादव के साथ घर के बाहर बैठे हुए थे। तभी भाजपा नेता रजनीश शर्मा अपने अन्य परिवार के सदस्य और साथियों के साथ हथियारों से लैस होकर पहुंचा। यहां रजनीश ने गोलियां चलाना शुरू कर दीं। अचानक हुई गोलीबारी में आसपास अफरा तफरी के साथ-साथ दहशत फैल गई। वहीं इस गोलीबारी के दौरान पंजाब सिंह यादव उनका छोटा भाई रामलखन यादव और गिर्राज यादव गोली लगने से घायल हो गए। गोलीबारी की सूचना लगते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाने के बाद हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है।
अभी पुलिस मामले में कोई एक्शन लेती तभी पता लगा कि भाजपा नेता रजनीश शर्मा की ओर से भी दो लोग झगडे में गोली लगने से घायल हुए हैं। उनको लेकर वह अस्पताल पहुंचे हैं। दूसरे पक्ष ने भी पंजाब सिंह यादव पर गोलियां चलाने का आरोप लगाया है। पुलिस अस्पताल पहुंचकर घायलों से बात की और इसके बाद क्रॉस मामला दर्ज किया।
घायल पंजाब यादव ने बताया कि मेरे दोनों चाचा और भाई घर के बाहर बैठे हुए थे अचानक रजनीश अपने साथियों के साथ आया और अचानक गोलियां चलाने लगा जिसमें मैं और मेरा भाई व भतीजा घायल हुए हैं। मैंने वार्ड 14 से नगरीय निकाय चुनाव लड़ा था उसी को लेकर यह रंजिश चली आ रही है। मैं चाहता हूं आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
हमलावर मौके पर छोड़ गए पिस्टल
जब दोनों पक्षों के बीच गोलीबारी चल रही है इसी बीच क्षेत्रीय लोगों ने हमलावरों से बीच-बचाव किया तो हमलावर पिस्टल छोडक़र फरार हो गए। पुलिस ने पिस्टल को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर हमलावरों तक पहुंचने के प्रयास में जुटी हुई है।
टीआई ग्वालियर थाना दीपक यादव ने बताया कि दो पक्षों में विवाद के बाद फायरिंग हुई है। पांच लोग घायल हैं और घायलों को उपचार के लिए भेजकर आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुरानी रंजिश होना बताई जा रही है। पडताल जारी है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









