मेघा को मिला मणिकार्णिका सम्मान

Nov 20 2022

ग्वालियर। वीरांगना जयंती के अवसर पर दीपांजलि कार्यक्रम के तहत एसवीएन ऐकडमी द्वारा आयोजित रंगोली सजाओ दीप जलाओ प्रतियोगिता एवं मेहंदी प्रतियोगिता तथा रानी लक्ष्मी बाई दीपांजलि कार्यक्रम, में भी मणिकर्णिका सम्मान का आयोजन किया गया। जिसमें डॉ. मनुजी स्मृति समिति ट्रस्ट द्वारा मेघा सोनी को में भी मणिकर्णिका सम्मान से सम्मानित किया गया।
जिसमें मुख्य अतिथि द्वारा 51  युवतियों को मैं भी मणिकर्णिका सम्मान से सम्मानित किया गया जिसमे मेघा सोनी को भी सम्मानित किया गया।  जिसमें मेघा सोनी ने अपने दम पर कड़ी मेहनत और लगन से झांसी और ग्वालियर का नाम रोशन किया है। और यह प्रदेश के कई शहरों में जाकर अपनी नृत्य कला का प्रदर्शन करती हैं। इस दौरान इन्हें महारानी लक्ष्मीबाई के जन्मदिवस पर मैं भी मणिकर्णिका सम्मान से सम्मानित किया गया। मेघा सोनी कत्थक नृत्यांगना के साथ-साथ एक समाजसेवी भी हैं। जो कई क्षेत्रों में अपनी रुचि लेती हैं। और कई मंचों से सम्मानित होकर अपने शहर का नाम रोशन करती हैं। इसके साथ ही यह राम महोत्सव ओरछा मैं अपनी कला का प्रदर्शन कर चुकी है। और सम्मानित हो चुकी है, तथा इनको झाँसी मैं टीवी अभिनेत्री टीना दत्ता द्वारा भी सम्मानित हो चुकी है।