सोशल वर्कर्स एसोसिएशन का दीपावली मिलन समारोह सम्पन्न

Nov 20 2022

ग्वालियर। सोशल वर्कर्स एसोसिएशन द्वारा दीपावली मिलन समारोह एक निजी स्कूल में रखा गया। जिसमें मुख्य वक्ता डॉ नितेश शर्मा, डॉ सत्यप्रकाश शर्मा उपस्थित रहे। मुख्य वक्ता डॉ नितेश शर्मा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मनुष्य के जीवन में संगठन का बडा महत्व है। अकेला मनुष्य शक्तिहीन है, जबकि संगठित होने पर उसमें शक्ति आ जाती है। संगठन की शक्ति से मनुष्य बडे-बडे कार्य भी आसानी से कर सकता है। संगठन में ही मनुष्य की सभी समस्याओं का हल है। जो परिवार और समाज संगठित होता है वहां हमेशा खुशियां और शांति बनी रहती है।
अतिथि डॉ सत्यप्रकाश शर्मा ने कहा कि यह भी संभव नहीं है कि किसी विषय पर सभी व्यक्तियों का मत एक जैसा ही हो, बल्कि प्रत्येक व्यक्ति किसी विषय या समस्या को अपने नजरिये से ही देखता है और इसी आधार पर उसका समाधान भी खोजता है, लेकिन जब बात संगठन की आती है तब मनुष्य को वही करना चाहिए जिससे ज्यादा से ज्यादा लोगों का भला हो। 
अंकित शर्मा ने सोशल वर्कर्स एसोसिएशन का उद्देश्य बताते हुए कहा कि इस मंच का कार्य सभी अलग अलग क्षेत्रों में कार्य करने वाली संस्थाओं को साथ लेकर चलना तथा एक दूसरे का सहयोग कर ग्वालियर के विकास में अपना सहयोग देना तथा अतिथियों का स्वागत पौधे के साथ तथा स्मृतिचिह्न के रूप भगवदगीता ही होगा। कार्यक्रम संचालन अमित द्विवेदी तथा आभार व्यक्त आकाश बरूआ ने किया। 
कार्यक्रम में रोहित उपाध्याय, अनिल कांत, सुनील राठौड़, अतुल झा तथा संस्थाओं में दीक्षा वेलफेयर फाउंडेशन, स्वर्ग सदन, दिव्य दृष्टि सस्थांन, पथजीवनी, कावेरी वेलफेयर सोसायटी, उपहार फांउडेशन, चंबल क्रीड़ा परिषद, दिव्यांशी शिक्षा क्रांति समिति, स्वास्तिक वेलफेयर सोसायटी, क्लीन इंडिया ग्रीन इंडिया, हैप्पीनैस एंड अवेयरनेस मिशन, शिप्रा हैल्थ फाउंडेशन, श्वान फाउंडेशन आदि संस्थाएं उपस्थित थीं।