जौहरी ने बैठक में विकलांगजनों को दी महत्वपूर्ण जानकारियां

Nov 20 2022

ग्वालियर। शहर जिला कांग्रेस विकलांग कल्याण प्रकोष्ठ की महत्वपूर्ण बैठक रविवार को फूलबाग मैदान के समीप कांग्रेस विकलांग प्रकोष्ठ के जिला संयोजक अनूप जौहरी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। उक्त आयोजित बैठक में विकलांगजनों ने बढ़ चढक़र हिस्सा लिया। 
बैठक में उपस्थित विकलांगजनों को जौहरी ने जानकारी देते हूऐ बताया कि सभी विकलांग भाई बहिनों के लिए भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के साथ-साथ विकलांगजनों से सम्बन्धित भारत सरकार के उपक्रम एलिम्को द्वारा निर्मित सभी उपकरणों को नि:शुल्क वितरित किए जाने की नई गाइडलाइन जारी कीए जाने की जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि पहले विकलांग जनों को मिलने बाली बैटरी से संचालित मोटर साइकिल गाड़ी के लिए जो विधायक एवं सांसद निधी से दीए जाते थे। और जिसमें पच्चीस हजार रुपये केन्द्र सरकार द्वारा दीए जाते थे। अब यह बाध्यता समाप्त कर अब उक्त ट्राई स्किल पूरी 42 हजार रुपये कीमत अब भारत सरकार एलिम्को को देगी। इसी के साथ ही सामाजिक न्याय विभाग द्वारा प्राप्त जानकारी अनुसार 22 नम्बवर मंगलवार को जेएएच केंपस में स्थित ग्वालियर जिला विकलांग पुनर्वास केंद्र में सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक शिविर आयोजित किया जाएगा। जिसमें जरुरतमंद चिन्हित विकलांगजनों का एलिम्को के विशेषज्ञों द्वारा परिक्षण कर रजिस्ट्रेशन कीए जाने के साथ ही विकलांग जनों के विकलांग सर्टिफिकेट भी बनाए जाने हेतू रजिस्ट्रेशन कीए जायेंगे। 
23 नम्बवर वुधवार को डबरा में भी विकलांग जनों के कल्याण हेतु सामाजिक न्याय विभाग,नगर निगम जनकल्याण विभाग एवं ग्वालियर जिला विकलांग पुनर्वास केंद्र के सहयोग से शिविर आयोजित किया जाएगा। इसमें भी एलिम्को के विशेषज्ञों द्वारा विकलांगजनों का परिक्षण किया जायेगा।
बैठक का समापन करते हूऐ प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष परमाल सिंह कुशवाह ने सभी विकलांग भाई बहिनों से अपील करते हुए कहा कि सभी विकलांग भाई बहिन आयोजित होने वाले दोनो शिविरों का प्रचार प्रसार कर अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर लाभ उठाएं।