उदभव साहित्यिक मंच ने कवि अनंग पल सिंह को सम्मानित किया
Nov 20 2022
ग्वालियर। उदभव साहित्यिक मंच ने श्रेष्ठ रचनाकारों एवं साहित्यकरों को सम्मानित करने की श्रंखला में रविावा को वरिष्ठ साहित्यकार एवं कवि अनंगपाल सिंह भदौरिया अनंग को सम्मानित किया गया। अनंगपाल सिंह को सम्मानित करते हुए संस्था के सचिव दीपक तोमर ने कहा की उदभव ने साहित्य के लिए समर्पित श्रेष्ठ रचनाकारों को सम्मानित कर अपने साहित्यिक योगदान का कार्य आरम्भ किया है। इसी कडी में अंतर्राष्ट्रीय साहित्य महोत्सव ग्वालियर साहित्य उत्सव का आयोजन कर देश विदेश के साहित्यकारों को ग्वालियर आमंत्रित कर साहित्यिक गंगा का प्रवाह किया था।
सम्मान कार्यक्रम के उपरांत उदभव साहित्यिक मंच की मासिक गोष्ठी का शुभारंभ माँ सरस्वती का माल्यार्पण कर किया गया। सरस्वती वंदना साहित्यकार जगदीश गुप्त ने सुमधुर स्वर में प्रस्तुत की।
सभी का स्वागत एवं विषय प्रवर्तन की भूमिका सुरेंद्र पाल सिंह कुशवाह ने निभाई। कार्यक्रम में अध्यक्षीय उद्बोधन देते हुए अनंगपाल सिंह भदौरिया ने साहित्यिक गतिविधियों को निरंतर संस्था द्वारा संचालित रखना बहुत ही सराहनीय एवं अनुकरणीय बताया।
गोष्ठी का संचालन सुरेन्द्रपाल सिंह कुशवाह एवं आभार संस्था के सचिव दीपक तोमर ने किया। उक्त अवसर पर श्रीमती रजनी तोमर एवं प्रोफेसर प्रतापभानु सिंह भदौरियाआईआईटी खडगपुर विशेष रूप से उपस्थित थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









