बच्ची से दुष्कर्म के विरोध में महिला कांग्रेस ने एसएसपी को ज्ञापन सौंपा

Nov 20 2022

ग्वालियर। महिलाओं के साथ बढ़ते अपराध तथा गोला का मंदिर थाना क्षेत्र में 10 वर्षीय बच्ची के साथ बलात्कार के विरोध में एसएसपी अमित सांघी को महिला कांग्रेस ने ज्ञापन सौंपा। जिसमें विशेष रूप से चंबल संभाग की प्रभारी एवं महिला कांग्रेस उपाध्यक्ष रश्मि पवार शर्मा, महिला जिला अध्यक्ष मीनू परिहार, प्रदेश महामंत्री सीमा समाधिया, प्रदेश महामंत्री वीना भारद्वाज, प्रदेश महामंत्री रचना जगताप, गुंजा जाटव, ज्योति जोशी, मिथिलेश यादव, अर्चना चतुर्वेदी, चंदन शर्मा, संतोष जादौन, मनीषा शर्मा, तृप्ति चौहान, मंजू यादव, गीता शर्मा, रानू शर्मा, माया कुशवाह, सायरा बानो, पूनम शुक्ला, उषा कुकरेजा, आशा गौर, कीर्ति पाठक, राजकुमारी कौशिक आदि महिला उपस्थित थी।