संभागायुक्त, कलेक्टर, एसएसपी ने लिया मेले की तैयारियों का जायजा
Nov 19 2022
ग्वालियर। ग्वालियर व्यापार मेला की तैयारियों का शनिवार को संभागायुक्त दीपक सिंह ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ जायजा लिया।
शनिवार सुबह मेला पहुंचे प्रशासनिक अधिकारियों ने मेले की तैयारियां समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही मेले में कारोबारियों की सुरक्षा को लेकर मंथन किया। निरीक्षण के दौरान संभागायुक्त ने कहा कि मेले में आने वाले कारोबारियों की सुरक्षा को लेकर किसी प्रकार की कोई कोताही न बरती जाए। उन्होंने मेले से अवैध कब्जे और झुग्गी-झोंपडिय़ां जल्द से जल्द हटाने निर्देश दिए।
संभागायुक्त ने सुबह 11 बजे मेला पहुंचते ही मेला सचिव से मेले का नक्शा मंगवाया और उसके बारीकी से देखा। उन्होंने मेला सचिव से कौन सा सेक्टर कहां रहेगा इस बारे में जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने कहा कि मेले में पार्किंग की व्यवस्था चाक-चौंबद होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पार्किंग को लेकर सैलानियों को किसी प्रकार का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि जहां-जहां वाहनों की पार्किंग होनी है उन मैदानों को जल्द से जल्द समतल करा लिया जाए। कोई भी मैदान ऊबड़-खाबड़ न रहे। इसको लेकर उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों को कार्य में सहयोग करने के निर्देश दिए।
कारोबारियों को न हो कोई परेशानी
संभागायुक्त ने कहा कि मेले में देशभर से कारोबारी आते हैं। ऐसे में उनकी सुरक्षा पहली प्राथमिकता है। उन्होंने निर्देश दिए कि मेले के दौरान पुलिस की चाक-चौबंद व्यवस्था रहे। साथ ही मेले के दौरान चप्पे-चप्पे पर पुलिस की तैनाती रहे।
लाइट और दुकानें दुरुस्त हों
मेले के निरीक्षण के दौरान संभागायुक्त ने जर्जर पड़ी दुकानों को जल्द से जल्द दुरुस्त करने के निर्देश दिए। साथ ही जगह-जगह उगी झाडिय़ों को युद्ध स्तर पर हटाने के निर्देश दिए। उन्होंने मेले की सडक़ों को भी 20 दिसंबर से पूर्व चकाचक करने को कहा। संभागीय आयुक्त ने बिजली कंपनी के अधिकारियों से कहा कि मेले से पूर्व ही यहां की बिजली व्यवस्था सुचारू हो जानी चाहिए।
निरीक्षण के दौरान पुलिस महानिदेशक ग्वालियर रेंज डी श्रीनिवास वर्मा, कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अमित सांघी, निगमायुक्त किशोर कान्याल तथा मुख्य महाप्रबंधक विद्युत वितरण कंपनी, कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









