वीरांगना की शहादत को देश हमेशा याद रखेगा-शेजवलकर

Nov 19 2022

ग्वालियर। शहर में विभिन्न राजनेतिक दलों और संगठनों द्वारा शनिवार को वीरांगना लक्ष्मीवाई की जयंती मनाई गई। सांसद विवेक शेजवलकर के नेतृत्व में अभय चौधरी,कमल माखीजानी, मुन्नालाल गोयल, सुमन शर्मा ने पड़ाव स्थित वीरांगना लक्ष्मीवाई की समाधि स्थल पर पहुंचकर उन्हें नमन किया और उनके बताए मार्ग पर चलकर देश और समाजसेवा का संकल्प लिया। 
इस अवसर पर सांसद शेजवलकर ने उपस्थित कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि वीरांगना लक्ष्मीवाई की शहादत को देश हमेशा याद रखेगा। उन्होंने देश की आजादी के लिए अपने प्राणों को न्यौछावर कर दिया। इस अवसर पर मौजूद सभी भाजपा नेताओं और पदाधिकारियों ने वीरांगना के बताए मार्ग पर चलते हुए समाजसेवा का संकल्प लिया।