न्यूनतम वेतन नहीं तो काम नही आशा कार्यकर्ताओं की हड़ताल जारी

Nov 19 2022

ग्वालियर। 12 सूत्रीय मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठी आशा कार्यकर्ताओं की हड़ताल का असर स्वास्थ्य विभाग के सेहत पर दिखाई देने लगा है। मीजल्स रूबेला टीकाकरण जो कि 14 से 19 तक अभियान चल रहा है था वह अभियान आशा कार्यकर्ताओं के हड़ताल पर जाने से फेल हो गया एवं गर्भवतियों की जांच परिवार कल्याण कार्यक्रम एवं अन्य स्वास्थ्य सुविधाएं जो आशा कार्यकर्ता के द्वारा दी जाती थी। वह नहीं दी जा रही जिससे हर क्षेत्र में हितग्राही परेशान नजर आ रहे हैं।
इस हड़ताल के तहत गत बुधवार को सैकड़ों की संया में फूलबाग पर बैठी आशा कार्यकर्ताओं ने काली पट्टी बांधकर सरकार एवं स्वास्थ्य विभाग के विरुद्ध प्रदर्शन जारी रखा एवं न्यूनतम वेतन की मांग रखी है।
जिसमें जिला अध्यक्ष लीला रायपुरिया, साधना शर्मा, रजनी मीणा, रजनी गुप्ता, गीता सूर्यवंशी, मीनफ खान, रजिया सुल्तान, अनीता नागोरी, अनीता उचचारिया, पुष्पा साहू, ज्योति सोनी, गीता नरवरिया, राजकुमारी कुशवाह आदि आशा कार्यकर्ताओं की मुख्य भूमिका रही। हड़ताल को सफल बनाने के लिए डेढ़ सौ आशा कार्यकर्ताओं ने अपनी भागीदारी निभाई।