स्वर्गीय रामसिंह धाकरे स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ

Nov 19 2022

ग्वालियर। कैलाशवाशी माधवराव सिंधिया स्पोट्र्स एकेडमी द्वारा आयोजित द्वितीय स्वर्गीय रामसिंह धाकरे 20-20 क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ मैच एमपीसीटी कॉलेज में खेला गया। शनिवार को खेले गए मैच के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक रमेश अग्रवाल, विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक धनश्याम पिरोनिया, एमपीसीटी के डायरेक्टर संजय गोमस्ता, प्रोफेसर पंकज श्रीवास्तव, एमपीसीटी के खेल प्रभारी डॉ आरएन एस तोमर तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता एकेडमी अध्यक्ष संजय क_ल ने की तथा कार्यक्रम का संचालन आयोजन सचिव आशुतोष बोहरे ने किया।
कार्यक्रम में डॉ मनीष रस्तोगी, दीपक अग्रवाल, सैकी पाठक, प्रदीप प्रताप सिंह। पूर्व विधायक रमेश अग्रवाल और पूर्व विधायक घनश्याम पिनोरिया ने स्पोट्र्स एकेडमी कार्यालय जाकर सिंधिया के छायाचित पर पुष्प अर्पित किए। 
शुभारंभ कार्यक्रम में सभी अतिथियों ने धाकरे के छायाचित पर पुष्प अर्पित किए। आज के मैच के अंपायर वरुण शिंदे और अंजनी शर्मा तथा स्कोरिंग सौया गुप्ता और आदर्श तोमर ने की। जिसमे बालाजी सोनेट ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी की जिसमे बालाजी ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 158 रन बनाए जिसमे सर्वाधिक गोविंद और जतिन राजपूत ने 49, 49 रन बनाए।
जिसमे जवाबी बल्लेबाजी करने उतरी यंग बॉयज की टीम 85 पर ऑल आउट हो गई जिसमे सर्वाधिक जगदेव ने 24 रन बनाए। बालाजी के शिखर ने 4 ओवर में 15 रन देकर 6 विकेट लिए और आज के मैच के मैन आफ द मैच रहे। बालाजी सीनेट ने इस मैच में 73 रन के बड़े मार्जिन से जीत दर्ज की।