कांग्रेस ने वीरांगना लक्ष्मीबाई और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को किया नमन

Nov 19 2022

ग्वालियर। शनिवार को वीरांगना लक्ष्मीवाई और देश की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती के अवसर पर कांग्रेस के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने वीरांगना की समाधि स्थल और लेडीज पार्क में प्रतिमओं पर पुष्पहार अर्पित कर नमन किया और दोनों के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
शनिवार को शहर भर में वीरांगना लक्ष्मीवाई और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती मनाई गई। कांग्रेस के प्रदेश महासचिव सुनील शर्मा के नेतृत्व में सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारियों ने सर्वप्रथम लक्ष्मीवाई कालोनी स्थित वीरांगना लक्ष्मीवाई की प्रतिमा पर पहुंचकर वीरांगना को पुष्पहार अर्पित कर नमन किया और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। 
वीरांगना को नमन करने के पश्चातकांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता लेडीज पार्क पर पहुंचे जहां देश की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पहार अर्पित कर नमन किया।
इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि इंदिरा जी ने देश के विकास के लिए जो योगदान दिया वह अतुलनीय है और उनकी ही देन है कि आज देश दुनिया में परचम लहरा रहा है। सभी कांग्रेसजनों ने उनेक बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। 
भारतीय राजनीति में लौह महिला के नाम से वियात, भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री स्व. श्रीमती इंदिरा गांधी की जयंती के अवसर पर छतरी मंडी स्थित उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर पुष्पांजली अर्पित की। इस अवसर पर कांग्रेस के प्रदेश महासचिव सुनील शर्मा, एमआईसी सदस्य अवधेश कौरव, संजीव दीक्षित, पार्षद सुरेंद्र साहू, पार्षद अंकित क_ल, बीना भारद्वाज, सीमा समाधिया, नीतू चौहान सहित कांग्रेस के सभी ज्येष्ठ-श्रेष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।