रेडक्रॉस सोसाइटी ने गुम हुई माँ को बेटे से पांच साल बाद मिलबाया

Nov 18 2022

ग्वालियर। रेडक्रॉस सोसाइटी ग्वालियर द्वारा संचालित महिला हाफ वे  होम मे निवासरत महिला रज्जो (परिवर्तित नाम) जो की मानसिक आरोग्यशाला से उपचार उपरांत महिला हाफ वे होम मे 2017 मे स्थानांतरित कर दी गई थी।
महिला हाफ वे होम के कर्मचारी महेंद्र कुशवाह के सतत प्रयास से रज्जो परिवर्तित नाम निवासी ग्राम रायश्री थाना जिला शिवपुरी के परिवारजनों मे बेटे से संपर्क किया गया एवं उनको उनके परिवारवालों को रेडक्रॉस बुला कर सचिव रेडक्रॉस नवल किशोर शुक्ला के समक्ष प्रस्तुत करके परिवारजनो को सुपुर्द किया गया। 
रज्जो के बेटे उनको लेने शिवपुरी से ग्वालियर आये। इस मोके पर रेडक्रॉस ग्वालियर से महेंद्र कुशवाह, विजय कुमार शर्मा, सुरेन्द्र कुशवाह, नत्थू खान, रेहमान खान, रिक्की रजक आदि लोग उपस्थित थे। रेडक्रॉस सोसाइटी ग्वालियर द्वारा निरन्तर महिलाओ को उनके घर भेजनें के प्रयास किये जा रहे है।