सभी पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिलवाएं: शेजवलकर
Nov 18 2022
ग्वालियर। जिला विकास समन्वय जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक शुक्रवार को प्रात: 11 बजे से कलेक्ट्रेट कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित की गई। क्षेत्रीय सांसद विवेक नारयण शेजवलकर की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में केन्द्र सरकार की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की गई।
बैठक में अमृत सरोवर एवं जल जीवन मिशन, नल-जल योजना, प्रधानमंत्री ग्रामीण सडक़ योजना, दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण ज्योति योजना, अमृत योजना, विभिन्न योजनाओं के तहत सडक़ निर्माण के कार्यों की समीक्षा की गई।
इस अवसर पर सांसद श्री शेजवलकर और महापौर डॉ.शोभा सिकरवार ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि जो भी विकास कार्य चल रहे हैं। वह समय सीमा में पूर्ण कराएं जाएं जिससे लोगों को मूलभूत सुविधाओं का लाभ मिल सके। इसके अलावा सांसद विवेक नारायण शेजवलकर ने बैठक में उपस्थित अधिकारियों को प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी तथा ग्रामीण, रेलवे स्टेशन सौंदर्यीकरण प्रस्तावित परियोजना, डबरा में बनने वाले सेंट्रल स्कूल निर्माण कार्यों की प्रगति रिपोर्ट लेने के साथ आवश्यक दिशा- निर्देश दिए।
बैठक में सांसद शेजवलकर के अलावा महापौर डॉ.शोभा सिकरवार, कलेक्टर कौशलेन्द्र बिक्रम सिंह, निगमायुक्त किशोर कान्याल सहित बड़ी संख्या में प्रशासनिक अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









