प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट ने किया विकास कार्यो का निरीक्षण

Nov 17 2022

ग्वालियर। जिले के प्रभारी मंत्री एवं प्रदेश के जलसंसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट में ग्वालियर में चल रहे विकास कार्यो का निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ नगर निगम सभापति मनोज तोमर, निगमायुक्त किशोर कन्याल, सीईओ स्मार्ट सिटी श्रीमती नीतू माथुर मौजूद थीं। प्रभारी मंत्री ने स्मार्ट रोड परियोजना के तहत फेज-2 में चल रहे राजपायगा व आमखो रोड के कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण एंजेसी को निर्देश दिए कि तय समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण कार्य किया जाए। इसके साथ ही उन्होंने सीईओ स्मार्ट सिटी श्रीमती नीतू माथुर को निर्देश दिए कि कार्य की वह लगातार निगरानी करें जिससे कार्य जल्द व बेहतर तरीके से हो सके और आमजनों को इस परियोजना का लाभ जल्द से जल्द मिले। इसके बाद उन्होंने महाराज बाडा पर बन रहे मल्टीलेबल कार पार्किंग एवं पेडिस्ट्रियन जोन पैदल मार्ग का निरीक्षण कर जल्द से जल्द इस कार्य को पूरा करने के निर्देश दिए। इस कार्य के पूर्ण होने के बाद महाराज बाडा यातायात संबंधी परेशानियों से मुक्त हो सकेगा।