डेंगू के एक पखवाड़े में आए ढाई सैकड़ा मरीज ठंड बढ़ते ही बढऩे लगे मरीज
Nov 17 2022
ग्वालियर। शहर के साथ-साथ अंचल भर में डेंगू का प्रकोप कम होने का नाम नहीं ले रहा है। नवंबर में डेंगू के मामले तेजी से बढ़े हैं। अब तक जिले में 568 मरीज मिले हैं जिसमें से 254 मरीज सिर्फ नवंबर के 16 दिन में ही मिल गए। यह स्थित तब है जब 16 नवंबर को 16 डेंगू की जांच में 4 मरीज पॉजिटिव मिले है। डेंगू के मरीजों को अस्पताल में भर्ती कर उनका इलाज किया जा रहा है। वहीं अस्पताल प्रबंधन का दावा है कि जेएएच में आने वाले मरीजों को बेहतर इलाज और सुविधाएं दी जा रही हैं।
जानकारों का मानना है कि डेंगू पॉजिटिव अगर इसी रतार से बढ़ते रहे तो नवंबर के अंत तक मरीजों की संख्या 350 तक पहुंच जाएगी। जिला अस्पताल मुरार में गत रोज 16 डेंगू संदिग्धों की जांच रिपोर्ट आई है। इनमें से 4 की रिपोर्ट डेंगू पॉजिटिव आई है। बुधवार को जेएएच में डेंगू की जांच नहीं हुई है। बुधवार को मिले इन नए चार मरीजों के साथ ही डेंगू के कुल मरीज 254 हो गए हैं। अभी आधा महीना ही बीता है। नवंबर में जैसे-जैसे ठंड बढ़ रही है डेंगू के केस बढ़ते जा रहे हैं।
निर्माणाधीन मकानों में भरे पानी से फेल रहा डेंगू जगह-जगह भरा पानी से मच्छर पनप रहे हैं जिससे डेंगू बढ़ रहा है। नगर निगम व मलेरिया विभाग द्वारा फोगिंग व कीटनाशक का ठीक से छिडक़ाव न होना। घरों में रखे कूलरों और टंकियों का पानी नहीं बदलने के कारण मच्छर पनप रहे हैं जिससे डेंगू हो रहा है।
जयरोग अस्पताल के अधीक्षक डॉक्टर धाकड़ ने बताया है कि अभी अस्पताल में जितने भी डेंगू के मरीज आ रहे हैं उनका ठीक तरह से इलाज किया जा रहा है। अस्पताल में मरीजों के लिए दवाई और प्लाज्मा की कोई कमी नही है। डेंगू के 24 मरीज पॉजिटिव आए हैं। जिनका ठीक तरह से इलाज किया जा रहा है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









